Tarot Card Rashifal (25th June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Jun 25, 2024 - 08:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उमंग से भरा रहने वाला है। पारिवारिक संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा था, तो वह खत्म हो जाएगा। किसी को धन उधार देने से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जा सकते हैं।  

वृष- आज दिन एक नई सौगात लेकर आने वाला है। जीवनसाथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। विदेश में रह रहे परिजन से किसी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ डिनर डेट पर जाने का प्लान बनाएंगे।

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ बैठकर मन की बात शेयर करेंगे। परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में जाएंगे। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। भाई की सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। घर के कामों को पूरा करने के लिए माता जी की सहायता करेंगे। इस राशि के छात्र परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए अधिक मेहनत करेंगे। पेट की समस्या से परेशान रहेंगे।

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। गैस की समस्या रहेगी।

कन्या- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस राशि की महिलाएं घर कामों में व्यस्त रहेंगी। व्यापार कर रहे लोग लेन-देन के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें। युवा अपने करियर को लेकर माता-पिता से बातचीत कर सकते हैं।  

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कोशिश करेंगे। किसी कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। सेहत के मामले में दिन बेहतरीन रहने वाला है।

वृश्चिक- ऑफिस में किसी काम को पूरा करने के लिए किसी दोस्त की मदद ले सकते हैं। बिजनेस पार्टनर के साथ किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी जॉब मिल सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

धनु- आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग अपने कारोबार में कुछ मनचाहा बदलाव करेंगे। इस राशि के छात्रों का दिन उत्तम रहने वाला है। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।

मकर- आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। ऑफिस में मेहनत के मुकाबले कम नतीजे मिलेंगे। घर के किसी सदस्य के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत अचानक से बिगड़ सकती है।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। सिंगल लोगों को क्रश से अपने दिल की बात कहने का मौका मिलेगा। इस राशि के छात्र मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। दांपत्य जीवन में चल रहे तनाव से राहत मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी।

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है। किसी दोस्त के घर मेल-मिलाप के लिए जा सकते हैं। बिजनेस में कुछ बदलाव करने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News