Tarot Card Rashifal (18th june): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Jun 18, 2024 - 07:43 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

वृष- कार्यक्षेत्र में बॉस आपकी किसी बात से नाराज रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। किसी पुश्तैनी जमीन को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है। आर्थिक मामलों में किसी पर भरोसा न करें नहीं तो पछताना पड़ सकता है।

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार के विस्तार के लिए किसी परिजन के साथ बैठकर कोई नई योजना बनाएंगे। इस राशि के छात्रों को परीक्षा में अच्छा परिणाम मिलेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

कर्क- नया व्यापार शुरू करने के लिए किसी दोस्त से पैसों की मदद लेनी पड़ सकती है। बिजनेस में अचानक धन लाभ होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए इंटिमेसी का सहारा लेंगे। पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है।

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन ताजगी से भरा रहने वाला है। परिवार के साथ विदेश घूमने का प्लान बना सकते हैं। कानूनी मामले में जीत हासिल हो सकती है। परिवार के साथ मिलकर घर में कुछ बदलाव करने की योजना बनाएंगे।

कन्या- आज इस राशि के लोग खुद को बहुत सुस्त और आलस्य से भरा हुआ महसूस करेंगे। इस राशि के छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हो सकती है। नया वाहन या प्राॉपर्टी खरिदने के प्रबल योग बन रहे हैं। स्वस्थ और मस्त रहेंगे।

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई बड़ी डील मिल सकती है। परिवार के साथ शॉपिंग पर जाएंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर गंभीर रहेंगे।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। काम की व्यस्तता के बावजूद परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। संतान के भविष्य को लेकर जीवनसाथी के साथ बातचीत करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

धनु- ऑफिस में अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। इस राशि के युवा अच्छी नौकरी की तलाश में रहेंगे। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। घर के लिए कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी करेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

मकर- आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए लाभ दिलाने वाला रहने वाला है। घर के किसी बड़ी की सलाह से बिजनेस में चल रही समस्या का हल हो जाएगा। इस राशि के युवा माता-पिता के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल हो सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

कुंभ- आज घर के बड़ो के अनुभव से कुछ नया सीखने को मिलेगा। जीवनसाथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को ओवरटाइम करना पड़ेगा। परिवार के किसी सदस्य की अचानक से तबीयत बिगड़ सकती है।

मीन- मीन राशि के व्यापार कर रहे लोगों को दिन की शुरुआत में कोई खुशखबरी मिल सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों का दिन अच्छा रहने वाला है। सेहत ठीक रहेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News