Tarot Card Rashifal (19th october): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Oct 19, 2023 - 06:37 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज बच्चों को करियर के मामले में कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। युवाओं को बढ़ियां नौकरी मिलने की संभावना है। कारोबार में तरक्की के रास्ते मिलेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। मैसमी रोग परेशान कर सकते हैं।

वृष- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। किसी बात को लेकर अधिकारियों के साथ झगड़ा हो सकता है। किसी नए काम को करने में दोस्त की मदद लेनी पड़ेगी। लव पार्टनर के साथ मूवी डेट पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

मिथुन- आज भाग्य पूरी तरह आपका साथ देगा। परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। छात्रों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी की तरफ से कोई तोहफा मिलेगा। सेहत पहले से बेहतर होगी।

कर्क- ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी पहले से अच्छी बनेगी। किसी भी अनजनबी से मन की बात शेयर करने से बचें। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। लव लाइफ मजेदार रहेगी। घुटनों का दर्द पहले से बढ़ सकता है।

सिंह- आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए बेहतरीन रहने वाला है। पिता से बिजनेस में सहयोग मिलने की संभावना है। घर में किसी विदेशी मेहमान के आने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। पौष्टिक आहार लें अन्यथा स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

कन्या- सहकर्मियों से आज तालमेल बना रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। प्रॉपर्टी के किसी काम को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। परिवार के साथ किसी बात को लेकर बहस होने की संभावना है। माता की सेहत के लेकर चिंतित रहेंगे।

तुला- आज हर काम में उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में जीवनसाथी की मदद मिल सकती है। किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का मौका मिलेगा। कुवारों की शादी पक्की होने के चांस हैं। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। व्यापर कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। भाई के साथ किसी बात को लेकर बहस होने की संभावना है। सेहत में गिरावट रहेगी।

धनु- कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। किसी अनजान से मदद मिलेगी। पैसों से जुड़ी समस्या खत्म होगी। इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो आत्मविश्वास में कमी न आने दें। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जाने का प्लान बनाएंगे। शुगर की तकलीफ में आराम मिलेगा।

मकर- आज किसी दोस्त से आपको सरप्राइज मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के युवाओं को किसी विदेशी कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। माता-पिता के साथ बैठकर मन की बात शेयर करेंगे। सिर में भारीपन रहेगा।

कुम्भ- घर के लिए कोई नया सामान खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन बहुत अच्छा है। कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें। शादीशुदा जीवन खुशहाल रहेगा। गैस की समस्या बनी रहेगी।

मीन- आज का दिन मीन राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। जल्दबाजी में फैसला लेने से पहले दूसरों की बातों को भी ध्यान से सुनने की कोशिश करेंगे। गुम हुई कोई पुरानी वस्तु मिल सकती है। पुराने आशिक से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News