Tarot Card Rashifal (27th september): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Sep 27, 2023 - 07:14 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। ऑफिस के रुके कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। छात्रों की परीक्षा का परिणाम उनके हक में रहेगा। किसी दोस्त से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। पार्टनर की वजह से जीवन के लिए गंभीरता बढ़ेगी।

वृषभ- आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है। बड़े भाई की सहायता से किसी काम को जल्द और आसानी से पूरा कर लेंगे। दोस्तों के साथ किसी रेस्टोरेंट जाने का प्लान बना सकते हैं। लव पार्टनर के साथ एकांत में समय व्यतीत करने के लिए डिनर डेट का प्लान बनाएंगे।

मिथुन- नौकरीपेशा लोग काम का बोझ कम होने से राहत की सांस लेंगे। माता जी से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।  भूमि व वाहन से संबंधित मामले का फैसला आपके हक में होगा। किसी बात को लेकर लव लाइफ में तनाव बना रहेगा। सेहत को लेकर तनाव रहेगा।

कर्क- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य की नौकरी लगने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। समाज में एक अलग पहचान बनाएंगे। इस राशि के लवमेट किसी मनपसंद जगह पर घूमने जा सकते हैं। गले की खराश और खांसी होने की संभावना है।  

सिंह- आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। जिस काम को करने में रुकावट आ रही थी, वो दूर होगी। किसी को धन उधार दिया था तो वो वापिस मिल सकता है। जीवनसाथी आपकी किसी बात को नजर अंदाज करेंगे। माता की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।  

कन्या- आज प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री से जुड़ा काम फाइनल हो जाएगा। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है, जिससे कारोबार में नुकसान होगा। परिवार के साथ शॉपिंग पर जाएंगे। इस राशि के युवा कार्यक्षेत्र में किसी को अपना दिल दे बैठेंगे। सेहत से जुड़ी हर बात पर ध्यान देना होगा।  

तुला- तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। हैवी ट्रैफिक की वजह से ऑफिस के लिए लेट हो सकता है। अजनबियों पर भरोसा करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती में व्यतीत करेंगे। योग के प्रति रुझान बढ़ेगा।

वृश्चिक- नौकरी कर रहे लोगों को अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। निजी जीवन में चल रही किसी परेशानी से छुटकारा मिलेगा। परिवार के लोगों को खुश करने के लिए कोई स्पेशल सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। दिन भर की थकान को दूर करने के लिए आराम करेंगे।

धनु- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। इस राशि के युवा समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाएंगे। आपकी अधिक इनकम से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी रिश्तेदार की मदद से कोर्ट में चल रहा कोई मामला सुलझ सकता है। वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है।

मकर- आज का दिन मकर राशि वालों के लिए खुशहाल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में समय पर काम पूरा हो जाने से राहत की सांस लेंगे। परिवार के किसी सदस्य के साथ अनबन होने की संभावना है। प्रभावशाली लोगों का साथ मिलने मुश्किल काम को आसानी से पूरा कर लेंगे।

कुम्भ- कारोबार में आज कुछ ऐसी बातें सामने आएंगी जो भविष्य में फायदेमंद रहेंगी। व्यापार कर रहे लोग, किसी नई डील को फाइनल करने से पहले एक बार उसको अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। धन कमाने का एक नया रास्ता मिल सकता है। पेट संबंधी दिक्कत दूर होगी।  

मीन- आज का दिन मीन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। इस राशि के युवाओं की शादी की बात चल सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी दोस्त के घर जाने का प्लान बनाएंगे। तनाव दूर करने के लिए मेडिटेशन करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News