Tarot Card Rashifal (18th july): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Jul 18, 2023 - 06:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज पैसे से जुड़ा हर मामला हल हो जाएगा। जो लोग व्यापार में निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए समय बहुत ही सही है। युवा वर्ग को काम को लेकर कई दिक्कतें आ सकती हैं। गले से संबंधित परेशानी रहेगी।

वृषभ- कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके हक में होगा। बिजनेस के हर एक काम को अपनी देख-रेख में करवाएं। छात्रों की इच्छा शक्ति में पहले से ज्यादा बढ़ोतरी होगी। परिवार के साथ बैठकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

मिथुन- आज कार्यक्षेत्र में मिली जिम्मेदारी को पूरी मेहनत से करेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को कोई नया ऑर्डर मिलने की संभावना है। युवा घर के लिए कोई जरूरी सामान की खरीदारी कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

कर्क-  आज बिजनेस में अनुभवी लोगों के साथ मुलाकात हो सकती है, जो फायदेमंद साबित होगी। विदेश में रह रहे दोस्त से कोई खुशखबरी मिलेगी। छात्रों को उनके प्रयासों का शुभ फल मिलेगा। घुटनों का दर्द बढ़ सकता है।

सिंह- आज दोस्तों के साथ चल रहा कोई पुराना मतभेद खत्म होगा। नौकरी में चल रही कार्यभार के चलते परिवार वालों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। बिजनेस में कोई बड़ा नुकसान होने की संभावना है।  

कन्या- आज बिजनेस को आगे बढ़ता देखकर मन में बहुत खुशी होगी। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों का तबादला होने के चांस हैं। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। गैस की समस्या रहेगी।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- आज कोई जरूरी काम पूरा करके मन को बहुत सुकून मिलेगा। बिजनेस में नई डील से आर्थिक परिस्थिति में बड़ा बदलाव नजर आएगा। दोस्तों से मिल कर प्रसन्नता मिलेगी। आंखों से संबंधित बीमारी तकलीफ दे सकती है।

वृश्चिक- व्यापार कर रहे लोगों को बड़ा ऑर्डर मिलने से धन लाभ में बढ़ोतरी होगी। घर में किसी मेहमान के आने से खर्च बढ़ सकता है। साथी की तरफ से कोई उपहार मिलेगा। खान-पान का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

धनु- आज आत्मविश्वास से अपनी परेशानी का हल ढूंढ लेंगे। बिजनेस में फंसा पैसा मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या को लापरवाही में न लें।
 
मकर- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। राजनीतिक मामले में पड़ने से बचें। परिवार के किसी सदस्य के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। मांसपेशियों में खिंचाव रहेगा।

कुम्भ- कार्यक्षेत्र में बहुत समय से रुका हुआ प्रमोशन आज मिल जाएगा। नया व्यापार शुरू करने से पहले किसी पार्टनर की तलाश में रहेंगे। परिवार के किसी खास व्यक्ति के लिए विवाह प्रस्ताव आने से खुशी भरा माहौल रहेगा।

मीन- आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। दोस्तों के साथ बैठकर पुरानी यादों के बारे में बात करेंगे। छोटे भाई के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।

PunjabKesari kundli

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News