Tarot Card Rashifal (17th july): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Jul 17, 2024 - 08:39 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज व्यापार में नए संपर्क बनाने की कोशिश करेंगे। युवाओं को कोई नया कार्य मिलने की सम्भावना है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। कानूनी मामले में लापरवाही न बरतें अन्यथा भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

वृष- आज कार्यक्षेत्र में काम से फ्री होकर कुछ नया सीखने का प्लान बनाएंगे। रिस्क भरा काम करने से बचें। छात्र अपने से बड़ों की इंस्पिरेशन लेकर कुछ बड़ा करने में कामयाब रहेंगे। लव लाइफ में जो परेशानियां थी वो दूर हो जाएंगी।

मिथुन- आज सुख-साधनों में वृद्धि देखने को मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा को लेकर समझौता न करें। युवा वर्ग बेवजह के कामों से दूरी बनाए रखें। राजनीतिक क्षेत्र के हर काम को बहुत ही ध्यान से करें। स्वास्थ्य के संदर्भ में घर के बुजुर्गों का खास ध्यान रखें।

कर्क- आज घरवालों के साथ बैठकर कोई वाहन या जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। किसी धार्मिक जगह पर जाने का मौका मिलेगा। धन वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे। ऑफिस में अधिकारियों के साथ बेवजह का पंगा न लें नहीं तो खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मार लेंगे।

सिंह- आज पारिवारिक बिजनेस को बढ़ाने के बारे में सोचेंगे। कार्यक्षेत्र में जीत के पथ पर चलते हुए नजर आएंगे। दोस्तों के साथ चल रही अनबन समाप्त होगी। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। बदले हुए मौसम का आनंद लेंगे।

कन्या- आज धर्म-कर्म के कामों में रूचि होगी। व्यापार में आय के स्त्रोत विकसित होंगे। युवाओं के मन में किसी बात को लेकर उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। किसी परिचित से मिलकर मार्गदर्शन मिलेगा। किसी भी लंबी यात्रा पर जाने से बचें।

तुला- आज कार्यक्षेत्र में व्यर्थ के वाद-विवाद में न उलझें। व्यापार को लेकर कुछ कंफ्यूज रहेंगे। परिवार में किसी नए सदस्य की एंट्री होगी। युवाओं के मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। वाहन आदि का उपयोग संभल कर करें, चोट लगने की संभावना है।

वृश्चिक- आज साझेदारी में कोई नया काम खोलने का विचार बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोगी के द्वारा नुकसान होने की संभावना है। अगर किसी यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो स्थगित कर दें। सेहत में गिरावट देखने को मिलेगी।

धनु- आज किसी आध्यात्मिक जगह पर जाने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार के लिहाज से दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। घर में किसी तरह की पार्टी होने की संभावना है। फोन के जरिए दोस्तों से अपने दिल का हाल ब्यान करेंगे।

मकर- आज पार्टनरशिप में किया गया काम आपको परेशानी में डालेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी की किसी बात से परेशान नजर आएंगे। छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी समस्या का हल मिलेगा। साथी के साथ किसी पुरानी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

कुम्भ- आज व्यापार के लिए लोन बहुत ही सोच-समझ कर लें। कार्यक्षेत्र में रुका हुआ काम पूरा होने से मन गदगद हो उठेगा। पुराने दोस्त से मिलन होगा। घर-परिवार में किसी की शादी की बात चल सकती है। सेहत को सही करने के लिए आराम पर ध्यान दें।

मीन- आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का साथ पाकर बड़ी डील को जल्द ही हासिल कर लेंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मिलकर कुछ नया सीखने को मिलेगा। युवा जल्दबाजी में कोई काम न करें नहीं तो खुद को परेशानी में पाएंगे। मन कुछ अशांत रहेगा। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News