Tarot Card Rashifal (31st may): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, May 31, 2023 - 07:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज नौकरीपेशा लोग प्रोजेक्ट हासिल करने में सफल रहेंगे, कोई खास उपलब्धि मिलेगी। आलस की वजह से जरूरी कामों को भी छोड़ देंगे। छात्रों का किसी सहपाठी के साथ मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी करीबी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनेगा।

वृषभ- आज सभी काम आसानी से पूरे होते हुए नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुभवी लोगों के साथ काम करके बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। छात्र किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बच्चे की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।

मिथुन- आज मन मुताबिक कार्यों को करने के लिए समय निकालेंगे। बिजनेस के दस्तावेजों को संभाल कर रखें अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते हैं। परिवार के साथ किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना है। सेहत ठीक रहेगी लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन बना रहेगा।

कर्क- आज समय का सदुपयोग करके रुके हुए सारे काम पूरे कर लेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी डील पक्की हो सकती है। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। साथी के साथ बैठकर विदेश यात्रा का प्लान बनाएंगे। छाती का दर्द अचानक से बढ़ सकता है।

सिंह- आज कई नए लोगों के साथ संपर्क बनेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। कानूनी मामलों में फैसला आपके हक में होगा। छात्रों को शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। संतान के भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। बाजार के खान-पान से परहेज रखें।  

कन्या- आज का दिन हंसी- खुशी भरा रहेगा। लोगों को दिए पुराने कर्ज वापिस मिलने की संभावना है। साथ ही पिछले कुछ समय से चल रहे मसले का हल मिलेगा। घर में धार्मिक आयोजन करने के बारे में बात चल सकती है। काम के साथ-साथ सेहत का भी ध्यान रखें।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला-
आज चिंताओं को दूर करने के लिए किसी बड़े-बुजुर्ग की शरण में जाएंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छे काम की वजह से तरक्की मिलेगी और समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। युवा अपने भविष्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। किसी दोस्त की शादी पक्की हो सकती है।

वृश्चिक- आज किसी विशेष व्यक्ति से बिजनेस संबंधित योजनाओं का आदान-प्रदान होगा। दूसरों की बातों से अधिक खुद की बातों पर ध्यान देकर आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। परिवार में सुकून भरा माहौल रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए उचित रिश्ता आ सकता है।

धनु- आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। कोई सरकारी मामला सुलझ सकता है। करीबी दोस्त या रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। व्यर्थ के खर्चों पर काबू रखें। अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें।

मकर- आज व्यापार में जल्द ही मेहनत का फल दिखाई देगा। ऑफिस में ज्यादा काम का असर पर्सनल लाइफ पर पड़ सकता है। छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने का प्रयास करेंगे। परिवार में किसी परेशानी का हल ढूंढ़ने की कोशिश सफल होगी। सिर में भारीपन रह सकता है।

कुंभ- आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की बात बुरी लगेगी। कारोबार में अपेक्षा से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। युवाओं का मन बेवजह किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। छोटे भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर लड़ाई हो सकती है। तनाव का असर सेहत पर दिखाई देगा।

मीन- आज मन की शांति के लिए कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में समय पर काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। युवा कोई भी काम करने से पहले अच्छे से जांच- परख कर लें। मुश्किल समय में रिश्तेदारों का साथ पाकर मन को संतुष्टि मिलेगी। ज्यादा काम करने से सिर में भारीपन रहेगा।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News