Tarot Card Rashifal (28th November, 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Monday, Nov 28, 2022 - 06:59 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज लेन-देन से संबंधी रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में किसी की बातों में आकर अपना नुकसान कर बैठेंगे। युवा वर्ग किसी खास काम में समय व्यतीत करेंगे। पुराने दोस्तों से मिलकर पुरानी यादें ताजा होंगी। कामकाज का असर सेहत पर पड़ेगा।

वृषभ- आज व्यापार में कोई बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी कर रहे लोगों से कार्यक्षेत्र में कोई चूक हो सकती है। छात्र फालतू की गतिविधि में अपना समय व्यर्थ करेंगे। परिवार में रिश्ते गहरे होते हुए नजर आएंगे। सेहत पर ध्यान न देना, समस्या का कारण बन सकता है।

मिथुन- नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन बहुत उत्तम है। ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। जीवन साथी के साथ मनमुटाव दूर करने में वक्त लगेगा। विद्यार्थियों का मन इधर-उधर भटकेगा। बदलते वातावरण का असर सेहत पर नजर आएगा।

कर्क- आज अनुभवी लोगों के साथ वक्त बिताने के बाद मन में सकारात्मक विचार आएंगे। व्यापार में किसी प्रकार का जोखिम लेने से बचें। छात्र अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करेंगे। घर-परिवार में काम की वजह से थोड़ी सी थकान रहेगी।

सिंह- आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे, प्रमोशन होने के चांस हैं। बिजनेस में नई डील पक्की करने के लिए शहर से बहार जाना पड़ सकता है। परिवार के साथ बैठकर समस्या को सुलझाने की कोशिश करेंगे।

कन्या- आज दोस्तों के साथ की वजह से समस्या का हल मिल सकता है। व्यापार में आपका काम आसमान को छूता हुआ नजर आएगा। घर की सजावट में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। ज्यादा तनाव लेने के कारण सिर में दर्द रहेगा।

तुला- आज प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों के अटके टारगेट पूरे हो जाएंगे। पूजा-पाठ में मन लगने की वजह से मानसिक शांति मिलेगी। ऑनलाइन खरीदारी पर फालतू खर्च होने की संभावना है। ज्यादा घूमने की वजह से घुटनों में दर्द रहेगा, डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक- आज पार्टनरशिप में काम करने का मौका मिलेगा, इस पर सोच-विचार जरूर करें। कार्यक्षेत्र में सभी काम सही तरीके से पूरे हो जाएंगे। करीबी रिश्तेदारों की नाराजगी दूर होती दिखाई देगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही और तनाव महंगा पड़ सकता है।

धनु- आज घर के बड़े का आशीर्वाद वरदान साबित होगा। जो भी काम करने जा रहे हैं, वह पूरे हो जाएंगे। आर्थिक मामले में कोई भी फैसला सोच-समझकर लेंगे। युवा अपने करियर को लेकर फ्यूचर प्लान बनाएंगे। नींद पूरी न होने की वजह से शरीर में आलस्य भरा रहेगा।

मकर- आज व्यापार में कुछ बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी अपेक्षाओं से बढ़कर प्यार और सम्मान मिलेगा। युवा मनचाहे अवसर को प्राप्त करने के लिए मेहनत करेंगे। जीवनसाथी के मन की बात समझने के लिए खुद में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे।

कुंभ- आज कार्यक्षेत्र में प्रयास करने से अधिकारियों को अपना बना ही लेंगे। दूसरों को बिन मांगे सलाह देना भारी पड़ सकता है। बच्चों की समस्या को हल करने में एड़ी चोटी का जोर लगा देंगे। स्वास्थ्य से संबंधित छोटी-मोटी दिक्कत हो सकती है।

मीन- आज अपनी जरुरी सूचना और प्लान को संभाल कर रखें, कोई चोरी कर सकता है। छात्र अपनी योग्यता से प्रतियोगिता में सफल हो जाएंगे। किसी जरुरी फैसले को लेकर परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। बदलते मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर असर डालेगा।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News