Tarot Card Rashifal (6th November, 2022): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Sunday, Nov 06, 2022 - 07:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज का दिन हंसी-खुशी भरा रहेगा। लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिलने की सम्भावना है। साथ ही पिछले कुछ समय से चल रहे किसी मसले का हल मिलेगा। घर में किसी धार्मिक आयोजन करने के बारे में बात चल सकती है। काम के साथ-साथ सेहत का ही ध्यान रखें।
वृष- आज कोई भी काम करने से पहले एक बार उसकी योजना बना लें, सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी के साथ छोटी सी बात पर विवाद होने की स्थिति बनेगी। परिवार में खुशहाली रहेगी। मानसिक थकान का शिकार होंगे।
मिथुन- आज नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट पर टीम वर्क में काम करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे, अधिकारियों से वाहवाही भी मिलेगी। घर में अनुकूल और शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में विश्वास पहले से ज्यादा बढ़ेगा। सेहत में धीरे-धीरे बदलाव नजर आएगा।
कर्क- आज घर और व्यापार में आपसी मेल बना रहेगा। यात्रा भी संभव है, जो फायदेमंद हो सकती है। रिश्तेदारों के साथ समय बिताने से रिश्ते गहरे नज़र होते आएंगे। युवा अपने फ्यूचर को लेकर सतर्क रहेंगे। लापरवाही की वजह से पेट का सिस्टम बिगड़ने की सम्भावना है।
सिंह- प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी डील आज पक्की हो सकती है। परिवार वालों के साथ किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर सतर्क रहेंगे। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता सताएगी।
कन्या- आज घर की देखभाल और सुख-सुविधाओं की खरीदारी के लिए दिन अच्छा बीतेगा। नए लोगों से मिलना होगा, कुछ नया सीखने को मिलेगा। साथी के साथ किसी अन्य को लेकर बहस हो सकती है। बाजार के खान पान से परहेज करें।
तुला- अपने लक्ष्य को लेकर जो समय निर्धारित किया है, उस पर काम करने के लिए आज का दिन उत्तम है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह लेंगे। विद्यार्थी अपनी मेहनत के अनुरूप मन मुताबिक परिणाम न मिलने से निराश हो सकते हैं।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
वृश्चिक- आज किसी विशेष व्यक्ति से बिजनेस संबंधित योजनाओं का आदान-प्रदान होगा। दूसरों की बातों से अधिक खुद की बातों पर ध्यान देकर आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। परिवार में सुकून भरा माहौल रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए उचित रिश्ता आ सकता है।
धनु- आज रोज की भागदौड़ भरी दिनचर्या के साथ-साथ हॉबी के लिए भी कुछ समय निकालेंगे, सुकून महसूस होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपके काम में रुकावटें डालने की कोशिश कर सकते हैं । रिलेशनशिप संबंधी निराशा दूर करने में सफल होंगे।
मकर- आज सामाजिक संबंधों से कुछ फायदा होने की उम्मीद है। पुरानी नकारात्मक बातों को नज़रअंदाज़ करके भविष्य की समस्याओं का समाधान ढूंढेंगे। कोई ऑफिशियल टूर संबंधी प्रोग्राम बन सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
कुम्भ- आज पॉलिसी आदि में निवेश करने के लिए शुभ समय है। ऑफिस में बेहतरीन कार्य प्रणाली से कंपनी को फायदा होगा। इच्छाओं की पूर्ति के लिए अत्यधिक प्रयास भी करना पड़ेगा। जोखिम वाली गतिविधियों से दूर रहें। चोट आदि लगने की स्थिति बन सकती है।
मीन- आज कार्यक्षेत्र में कार्य करने की नई तकनीक सफल रहेगी तथा आपके कार्यों की सराहना होगी। इस समय आमदनी में कमी और खर्चों में वृद्धि परेशानी का सबब बन सकती है। छोटी-मोटी मौसमी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।