Tarot Card Rashifal (8th February 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Feb 08, 2022 - 08:44 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज सकारात्मक व्यवहार से आसपास के लोग प्रसन्न रहेंगे। साथ ही लोगों के नजरों में अच्छी छवि बनेगी। समाज में उचित आदर-सम्मान मिलेगा। ऑफिस का काम समय से पूरा करने में सफल होंगे।

वृष: किसी खास दोस्त की मदद से कोई घरेलू कार्य पूरा कर लेंगे। आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। छात्रों को उनके मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। भविष्य को एक बेहतर दिशा देने के लिए अपने शिक्षकों से सलाह लेंगे।

मिथुन: आज खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, जिससे आनंद की अनुभूति होगी। पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में सफल होंगे। बच्चें कहीं घूमने की जिद करेंगे।  

कर्क: अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे। जीवनसाथी को सफलता मिलने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही परिवार में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। भाई-बहनों के साथ रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

सिंह: आज थोड़ी-सी मेहनत से ही बड़ा मुनाफा होगा। शाम को घर पर ही स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। दोनों एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। काम को पूरा करने में सफल होंगे।

कन्या: करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। कार्यों में परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा।

तुला: बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद भी मिलेगी। साथ ही परिवार के लोग हर फैसले के साथ होंगे। ऑफिस में नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में सफल भी होंगे।

वृश्चिक: आज सेहत में सुधार आएगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। जो भी काम शुरू करेंगे, उसे समय से पूरा कर लेंगे। शादी-विवाह के मामलों में जल्दबाजी न करें।

धनु: आज सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। ऑफिस में कोई नया काम मिलेगा, जिसमें मेहनत से सफल होंगे। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये अपने सीनियर्स की मदद मिलेगी।

मकर: आज पैसों का लेन-देन करते समय सतर्क रहना चाहिए। घर में नन्हें मेहमान आने के योग बन रहे हैं। छात्र प्रोजेक्ट पूरा करने में सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

कुंभ: आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। दाम्पत्य जीवन में चल रही अनबन समाप्त होगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक रिश्ते और बेहतर बनेंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा।

मीन: अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ने के योग हैं। आज लाभ के कई मौके प्राप्त होंगे।

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News