Tarot Card Rashifal (30th december 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Dec 30, 2021 - 09:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज नया व्यापार शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। ठेकेदारी का काम कर रहे लोगों के लिए समय बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। सीनियर्स का सुझाव पक्ष में रहेगा। उनसे बात करते समय अपनी भाषा का ख्याल रखें।

वृष: आप सकरात्मक सोच के साथ अपने कार्यों को पूरा कर लेंगे। बच्चों की व्यवहार में बदलाव आयेंगे। भविष्य को लेकर सोच-विचार करेंगे। इस राशि के अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आयेंगे।

मिथुन: आज दिन अनुकूल रहने वाला है। जिस काम को शुरू करेंगे वो आसानी से पूरा हो जायेगा। ऑफिस में कार्यों को पूरा करने में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी टॉपिक को समझने में आ रही समस्या किसी दोस्त की मदद से सॉल्व हो जाएगी।

कर्क: व्यापारी वर्ग के लोगों को आज अच्छा मुनाफा होने वाला है। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। जीवनसाथी के व्यवहार में बदलाव आने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह: आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। कारोबार से बड़ा फायदा होने को योग बने हुए हैं। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा। इंजीनियर्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने का मौका मिलेगा।

कन्या: आज अपने जीवनसाथी को उपहार देंगे, जिससे दाम्पत्य जीवन में और मधुरता बढ़ेगी। लवमेट्स को आज सरप्राइज मिलेगा। किसी खास दोस्त से अचानक मुलाकात होगी। धन आने की उम्मीद बरकरार रहेगी।

तुला: आज मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। आज परिवारवालों के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगायेंगे।  इस राशि के लेखकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपके द्वारा लिखी गयी कृतियों के लिए आपको सम्मानित किया जायेगा।

वृश्चिक: किसी कार्य को पूरा करने के लिए अपने मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। नई चुनौतियों के प्रति खुद को तैयार रखेंगे। नवविवाहित दंपत्ति के जीवन में मधुरता बढ़ेगी। छात्रों को अपने शिक्षकों से सहयोग मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी।

धनु: आज का दिन धन के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। पैसो के लेन-देन में आज आपको फायदा होगा। बिजनेसमैन के लिए आज का दिन धन लाभ कराने वाला है। जॉब कर रहे लोग आज सभी काम समय से पूरा कर लेंगे।

मकर: बिगड़े हुए रिश्तों को सही करने की पहल करेंगे तो रिश्ते ठीक हो जायेंगे। कई दिनों से चली आ रही स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आज राहत मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

कुंभ: आज मन राजनीतिक और सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। राजनितिक मामले में आज सुखद यात्रा के योग बन रहे हैं। रोजमर्रा के काम समय से पूरे होंगे उनसे फायदा भी मिलेगा। छात्रों को करियर बेहतर बनाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेनी चाहिए।

मीन: कम मेहनत से ही अधिक धन लाभ पाने में सफल होंगे। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें, ज्यादा मसालेदार चीजों का सेवन करने से बचें। लवमेट्स के बीच मीठी नोंक-झोंक होगी, जिससे रिश्ते में और मिठास बढे़गी।

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News