Tarot Card Rashifal (24th december 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Friday, Dec 24, 2021 - 08:57 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज कार्यक्षेत्र में पुरानी पहचान का फायदा मिलेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर तारीफ़ होगी। किसी काम में कोशिश करने से ही किस्मत का सहयोग मिलेगा। अगर बड़े भाई के सहयोग से कोई काम को शुरू करेंगे, तो उसमें तरक्की जरूर मिलेगी।

वृषभ: परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर है। आज स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है। प्रेम की तलाश समाप्त होगी।

मिथुन: आज सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घरवालों के सहयोग से आज घरेलू कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। छात्रों को आज परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आज मुलाकात किसी पुराने दोस्त से होगी, उनके साथ आप अपनी पुरानी यादें ताजा करेंगे।

कर्क: नन्हे मेहमान के आने से घर में खुशियां आएंगी। लवमेट्स से उपहार मिलने से प्रसन्नता होगी। आज आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। माता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। सचेत रहें।

सिंह: आज अपना कार्य पूरा करने में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। रात को परिवार सहित डिनर का आनंद उठाएंगे। कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। छात्रों की आज पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी।

कन्या: किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनायेंगे। कुछ नयी जिम्मेदारियां पास आयेंगी। आज स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है।

तुला: आज किसी काम की शुरुआत करने से पहले जीवनसाथी से सलाह लेना अच्छा रहेगा। छात्रों को आज कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। किसी जरूरी काम में बिजी रहेंगे। किसी कठिन परिस्थिति में लोगों से मदद मिलेगी।

वृश्चिक: आज दोस्तों की लिस्ट में बढ़ोतरी होगी। अचानक घर पर कोई मित्र आयेगा। जिसके साथ आप लंच का प्लान बनायेंगे। परिवार में विवाह योग्य अविवाहितों के विवाह की चर्चा होगी।

धनु: आज कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। अपने कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे।

मकर: किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से मन में राहत महसूस करेंगे। खुद का खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। नौकरी की कोई अच्छी खबर आएगी।

कुंभ: आज पूरे दिन नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। इस राशि के टीचरों के लिए आज का दिन कुछ खास रहेगा। मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा। किसी कार्य में आपको अपनों की मदद मिलेगी।

मीन: आज के दिन किसी बड़े केस में जीत हासिल होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी। आप जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम होंगे। व्यापार वृद्धि के रास्ते खुलेंगे।

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News