Tarot Card Rashifal (23rd december 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Dec 23, 2021 - 09:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज पिता के सहयोग से कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। आज कार्यस्थल पर खूब मेहनत करेंगे और अपनी उपलब्धियों पर गर्व भी महसूस होगा। छात्रों को आज परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। किसी नए विषय की पढ़ाई शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है।

वृष: आज सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रॉपर्टी खरीदने में आ रही दिक्कते दूर होंगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। प्रेम प्रसंग की शुरुआत हो सकती है। लाभ होने के भी योग हैं।

मिथुन: आज अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन प्रसिद्धि दिलाने वाला रहेगा। परफॉरमेंस के लिए कोई बड़ा प्लेटफॉर्म मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा।

कर्क: आज किसी प्रोफेसर का सहयोग मिलेगा। व्यापार में धन लाभ होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। जीवन स्तर पहले से बढ़िया होगा। मनपसंद चीज़ों की खरीदारी करेंगे।

सिंह: आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किए गए कामों से फायदा होगा। प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा। माता-पिता के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे।

कन्या: कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में फैसला पक्ष में रहेगा। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी करीबी को आज आपसे कुछ अपेक्षाएं होंगी। परिवार में सुख-शांती बनी रहेगी।

तुला: आज खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। इस राशि के इंजीनियर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद है।

वृश्चिक: अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी आज कोई खुशखबरी सुनायेंगे।

धनु: आज दिन अच्छा रहने वाला हैं। जो युवा जॉब की तलाश में हैं, उनकी अच्छी जगह नौकरी लगेगी। परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। बुक सेलर के लिए आज का दिन लाभ दिलाने वाला होगा।

मकर: राजनीति से जुड़े लोगों की समाज में अच्छी छवी बनेगी।  इसका लाभ आने वाले समय में जरूर मिलेगा। पैसों से जुड़े मामलों में सोच-समझ कर फैसला लेना बेहतर होगा।

कुंभ: आज पॉजिटिव नजरिए से जरूरी काम भी पूरे होने के योग बन रहे हैं। कामकाज निपटाने के नए तरीकों को अपनाएंगे। दोस्तों के साथ रिश्ते में सुधार होगा। रुझान भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रहेगा। कारोबार में कर्मचारियों पर ध्यान दें उनको अच्छा लगेगा।

मीन: आज सेहत पहले से ठीक रहने वाली है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। आपकी व्यवहार कुशलता के कारण अधिकारियों से सम्मान मिलेगा। धन तिगुना करने की हठ में रहेंगे।

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News