Tarot Card Rashifal (22nd december 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Dec 22, 2021 - 08:04 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष : आज दिन शानदार रहेगा। घर में रिश्तेदारों के आगमन के कारण खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। स्टूडेंट्स को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा।

वृष: दिन की शुरुआत उम्दा रहेगी। परिवार के साथ बातचीत करके अपनी परेशानियों को सुलझाने की कोशिश करेंगे। सहपाठियों के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी।

मिथुन: आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। अपनी काबिलियत से काम को सफलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। व्यापार में काफी इजाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम बना रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में ऊर्जावान महसूस करेंगे।

कर्क: करियर में आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिलेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। किसी चिज को लेकर उलझन में रहेंगे। कुछ समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

सिंह: आज दिन ठीक-ठाक रहेगा। लम्बे समय से चल रही आपकी परेशानी समाप्त होगी । परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा, साथ ही उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनाएंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए।

कन्या: लवमेट के लिए दिन सामान्य रहेगा। बेहतर होगा कि फालतू की बातें करने से बचें। दाम्पत्य रिश्ते में विश्वास बनाए रखें। व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई आपका सहायक होगा। रूप सज्जा का खास ध्यान रखेंगे।

तुला: आजकल दिन मिलाजुला रहेगा। किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। कारोबारियों को बड़ा फायदा होगा।  समझदारी,  हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखने में सहायता करेगी। पारिवारिक कार्यों की वजह से भागदौड़ करनी पडे़गी, इससे थकान महसूस होगी।

वृश्चिक: संतान सुख प्राप्त होने की सम्भावना है। दूर रहकर पढ़ाई कर रहे बच्चों से शुभ समाचार मिलेगा। कामकाज में नए बदलाव करने से बचना चाहिए।

धनु: आज अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगाएंगे। सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना है।

मकर: ऑफिस में काम समय पर खत्म करने से वाहवाही होगी। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लाएंगे। दूसरों की बात को गंभीरता से सुनने की कोशिश करें, तरक्की के कई नए रास्ते खुलेंगे।

कुंभ: आज दिन उत्तम रहेगा। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेंस देखकर बॉस खुश हो जाएंगे। अगर नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर काफी फायदा होगा। अचानक कहीं से धन लाभ होगा।

मीन: लवमेट कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे, जिससे रिश्तों में और मजबूती आएगी। व्यापार के मामले में कुछ अनुभवी लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। यात्रा पर जाना है तो अपनी जरुरत का सामान लेना न भूलें।

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News