Tarot Card Rashifal (21st december 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Dec 21, 2021 - 09:10 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज दिन सामान्य रहेगा। सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। बच्चों के साथ कहीं पिकनिक मनाने जाएंगे, किसी रिश्तेदार को भी साथ ले जा सकते हैं। किसी पर अपनी बात मनवाने का दबाव न डालें।

वृष: कुछ साथियों से अनबन हो सकती है लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। पारिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे।

मिथुन: आज दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे। किसी खास व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क: पैसों के सिलसिले में अधिकारियों से बातचीत होने के योग बन रहे हैं। कुछ योजनाओं में बदलाव करेंगे तो बेहतर रहेगा, इससे फायदा भी होगा। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

सिंह: आज दिन फेवरेबल रहेगा। रुके हुए काम को पूरा करने में किसी मित्र की मदद मिलेगी। जीवनसाथी से कोई खुशखबरी मिलेगी, जिससे पूरे दिन भर मन प्रसन्न रहेगा। कुछ नई जिम्मेदारियां आएंगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे।

कन्या: पहले किए गए कार्यों का परिणाम धन-लाभ के रूप में मिलेगा। काम को लेकर कुछ नए विचार दिमाग में आएंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

तुला: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। किसी खास काम में सफलता हासिल होगी। अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जाएंगे । किसी समारोह में जाने की योजना बनाएंगे। जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होंगे।

वृश्चिक: छात्रों के लिए दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहने वाला है। कारोबारियों को धन लाभ होने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

धनु: आज दिन बेहतरीन रहेगा। मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए दिन फेवरेबल है।

मकर: पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। पैसों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करेंगे, जिसमें सफल भी होंगे।

कुंभ: आज दिन ठीक-ठाक रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। किसी अनजान व्यक्ति की वजह से मूड थोड़ा खराब हो सकता है। पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बनाने में सफल होंगे।

मीन: धन लाभ के लिए कुछ नए सोर्स प्राप्त हो सकते हैं लेकिन पैसों के लेन-देन से बचना चाहिए। आपके व्यापार में बढ़ोतरी होने की सम्भावना है। अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News