Tarot Card Rashifal (17th december 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Friday, Dec 17, 2021 - 07:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में कामयाब रहेंगे। किसी जरूरी काम में आज सफलता मिलेगी। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे।

वृष: लवमेट के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे, साथ ही कहीं घूमने का प्लान भी बनायेंगे। आज सकारात्मक सोच आपके जीवन में बड़ा बदलाव लायेगी। जीवनसाथी को सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन: आज किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही कारोबार में अचानक धन लाभ होगा। जीवनसाथी के व्यवहार से प्रभावित होंगे। आपकी क्रिएटिविटी को देखकर लोग आपसे सीखना चाहेंगे। रिश्तेदार कार्यों में पूरा सहयोग करेंगे।

कर्क: लवमेट्स के लिए परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल रहेंगी। आज व्यापार में बढ़ोतरी होनी तय है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। जो लोग लेखन का कार्य करते हैं, आज उनकी तारीफ होगी।
 
सिंह: आज किसी सामाजिक कार्य में हाथ बंटायेंगे। दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए। किस्मत का साथ मिलने से सारे काम समय से पूरे हो जाएंगे। उचित दिशा में मेहनत से सफलता जरूर मिलेगी।

कन्या: छात्रों को कोई खुशखबरी मिलेगी। आज पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। आर्थिक रूप से किसी भी फैसले के लिये बड़ा ही सतर्क रहकर काम करना चाहिए। व्यापार से लाभ ओर हानि दोनों हो सकता है।

तुला: आज बिजनेस के सिलसिले में यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आज किसी से बात करते समय विनम्र स्वभाव का प्रयोग करना चाहिए। बिल्डर हैं तो आज बहुत ही सोच-समझ कर निवेश करना चाहिए। किसी प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले वर्क प्लान तैयार करना चाहिए, इससे काम में फायदा मिलेगा।

वृश्चिक: आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन आज बेहतरीन रहने वाला है।
प्रेम से सुलझे मसलों में क्रोध काम खराब कर सकता है। किसी खास मीटिंग के जाने से पहले बढ़ों का आशीर्वाद लें।

धनु: आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। किसी अधूरे काम में आज हाथ लगाने से वह जल्द ही पूरा हो जायेगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के लिये नये मौके मिलेंगे। छात्र अगर योजना बनाकर तैयारी करेंगे, तो करियर में उन्नति के अच्छे रास्ते खुलेंगे।

मकर: परिवार वालों के साथ कुछ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। दुकानदारों को आज रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होने वाला है। अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा।

कुंभ: आज बढ़ा हुआ मनोबल किसी जरूरी काम में सफलता दिलायेगा। माता-पिता के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज कुछ मनोरंजक कार्य करने का मौका मिलेगा। कोई गेम खेलने के लिए दिन अच्छा है।

मीन: शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी हासिल होगी। ऑफिस में सहकर्मी कार्यों की प्रशंसा करेंगे। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहने वाला है।

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News