Tarot Card Rashifal (4th december 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Saturday, Dec 04, 2021 - 09:22 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष: आज ध्यान पुराने कार्यों को पूरा करने में अधिक लगा रहेगा। व्यापार बढ़ाने को लेकर कोई शानदार योजना बनाएंगे, जिसमें भाई का सहयोग प्राप्त होगा। महिलाएं घर के लिए कुछ खरीदारी करेंगी। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव आएंगे, साथ ही अच्छी जगह रिश्ता तय हो सकता है।
वृषभ: आज अधिकतर परिवार वालों के साथ समय बीतेगा, इससे रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। माता आपके लिए आपका मनपसंद भोजन बनाएंगी। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बढ़िया है। व्यापार को बढ़ाने की योजनाएं सफल होंगी।
मिथुन: आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। महिलाएं अपने घरेलू काम समय से पहले पूरा कर लेंगी। नवविवाहिता अपने साथी को कोई उपहार देंगी। छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा, गुरु का सहयोग मिलेगा।
कर्क: जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है। घर-परिवार में पॉजिटिविटी बनी रहेगी। बच्चों का खेलते हुए खास ख्याल रखें।
सिंह: आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। कारोबार में आप एक लय बनाकर काम करें, समय की बचत होगी। अपने ज्ञान के दायरे को बढ़ाने की कोशिश करेंगे, जिससे सफलता हासिल होगी। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
कन्या: अपने साथ माता की सेहत का भी खास ख्याल रखें। अगर किसी दोस्त से कई दिनों से मनमुटाव चल रहा है तो समाप्त हो जाएगा। भाई-बहन के साथ रिश्तें और बेहतर होंगे। दोस्तों से आर्थिक लाभ होगा। मतभेदों से बच कर रहें।
तुला: आज ऑफिस के कार्यों में आपकी परफॉरमेंस सराहनीय रहेगी। साथ ही बॉस आपकी तारिफ करेंगे। कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावटों से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, माता-पिता से कोई उपयोगी सलाह से सफलता मिलेगी।
वृश्चिक: छात्र एकाग्र मन से पढ़ाई करें तो पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। सामाजिक कार्यों में सहयोग देने से आपका सम्मान बढ़ेगा। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। धन लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
धनु: आज मन कुछ नया करने को करेगा। सौंदर्य प्रसाधन का व्यापार कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होने वाला है। आज आय के नए रास्ते मिलेंगे। छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला लेने का मन बनाएंगे।
मकर: जो लोग टेंट हाउस का करोबार कर रहे हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट्स के रिश्ते में सुधार आएगा। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा।
कुंभ: आज का दिन सामान्य रहने वाला है। छात्र आपने करियर में सफलता के बेहद करीब रहेंगे। महिलाएं किट्टी पार्टी में जाएंगी। जीवनसाथी के साथ मीठी नोक-झोंक होगी, इससे रिश्ते में और मिठास आएगा। घर में किसी रिश्तेदार का अगमान होगा।
मीन: आज दिन की शुरुआत किसी दुखद समाचार से होगी परन्तु खुद को अधिक हानि नहीं होगी। खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे। कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे लोगों को उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। लवमेट्स लंच का प्लान बनाएंगे। आज आप अनचाहे ख़यालों को दिमाग में न आने दें।
नीलम
8847472411
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Festivals in May 2022: इस पखवाड़े के व्रत-त्यौहार आदि

थोक महंगाई के मोर्चे पर लगा झटका, अप्रैल में WPI 15.08% पर आई जो मार्च में 14.55% थी

Bada Mangal 2022: आज शुभ योग में शुरू होंगे बड़े मंगल, दुखों से मिलेगा छुटकारा

घर में लॉफिंग बुद्धा को रखने का क्या है सही तरीका, क्या है इसे रखने के फायदे, जानिए सब यहां