Tarot Card Rashifal (2nd december 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Dec 02, 2021 - 09:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज किसी काम को पूरा करने के लिए नया प्लान बनाएंगे। जिससे वो काम जल्दी पूरा हो जाएगा। इस राशि के कारोबारियों को अचानक किसी दूसरी कंपनी के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा। छात्रों के लिए दिन बढ़िया रहेगा।

वृष: आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही परिवार में भी प्रसन्नता बनी रहेगी। अगर आपने हाल ही में किसी नई परियोजना पर काम शुरू किया है तो बहुत जल्द अच्छे रिजल्ट देखने को मिलेंगे।

मिथुन: आज लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अनुभवी लोगों से सलाह मिलेगी। धार्मिक कार्यो में सहयोग देंगे। सामाजिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बनी रहेगी।

कर्क: नवविवाहित दंपत्ति के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। किसी दोस्त से जुड़ी महत्वपूर्ण बात पता चलेगी। लवमेट्स के रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। नए कामों की शुरुआत जबरदस्त होगी और प्रसन्नता मिलेगी।

सिंह: आज कार्यक्षेत्र में बॉस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। लवमेट कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। इस बीच आपको कुछ रोचक अनुभव भी मिलेंगे लेकिन ध्यान रहे आज अपना ध्यान भटकने से बचना चाहिए। किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में आपका मन नहीं लग पाएगा।

कन्या: कुछ दोस्तों के साथ अनबन की स्थिति भी पैदा हो सकती है, इससे बचकर रहना चाहिए। परिवार का माहौल खुशियों से भरा रहेगा। बच्चों का समय पिता के साथ बीतेगा। जमा पूंजी में बढ़ोतरी होगी।

तुला: आज भविष्य को लेकर विचार करेंगे। साथ ही करियर को बेहतर बनाने के बारे में भी सोच-विचार करेंगे। कार्यस्थल पर सबके साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आर्थिक रूप से माता-पिता का सहयोग मिलेगा। कहीं बाहर यात्रा करने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक: सेहत के मामले में अच्छा महसूस करेंगे। लवमेट्स के रिश्तों में मजबूती आएगी। ऑफिस में किसी काम के लिए पुरस्कार मिलेगा। हर मौके का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। बड़े उद्योगों से लाभ कमाने का सही अवसर है।

धनु: आज आप खुद को फिट महसूस करेंगे। अचानक नए स्रोतों से धन लाभ होगा। तरक्की सुनिश्चित होगी। नज़दीकी लोगों के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। जॉब में किसी काम को लेकर तारीफ होगी जिससे मन खुश रहेगा।

मकर: कला और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को बढ़िया ऑफर मिलेगा। बच्चों के साथ जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। रुके हुए पैसे वापस मिलेंगे। रिश्तों में तनाव कम होगा।

कुंभ: आज सभी काम सरलता से पूरे होंगे लेकिन तभी जब उचित दिशा में मेहनत करें। आपको कुछ नए विचारों पर काम करने की ज़रूरत है। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक ही रहेगा। बाहर की तली-भुनी चीज़ों को खाने से बचना चाहिए।

मीन: स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भाग लेने से आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। घर में माता के साथ आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। जीवन में खुशियों का आगमन होगा। धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित होंगे।

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News