Tarot Card Rashifal (1st december 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Dec 01, 2021 - 09:07 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज कल्पनाशक्ति आपके लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता करेगी। बेहतर ढंग से अपने काम को पूरा करेंगे। परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। किसी तरह का लेन-देन करने जा रहे हैं तो बड़े की राय लेना फायदेमंद रहेगा।

वृषभ: जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों में काफी हद तक सफल रहेंगे। बाहर का खाने से बचें। पेट संबंधी परेशानी खत्म होगी।

मिथुन: आज किसी आर्थिक योजना के लिए लिया गया फैसला आपके लिए लाभदायक होगा। परिवार वालों के साथ भगवान के दर्शन के लिए मंदिर जाएंगे। कोई अनुभवी व्यक्ति आपके कार्यों में मदद करेगा। नवविवाहित कहीं बाहर जाने का प्लान बनाएंगे जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी।

कर्क: मनचाही कंपनी में नौकरी मिलने से खुशी दोगुनी हो जाएगी। अगर आर्किटेक्ट हैं तो किसी दोस्त की सहायता से आगे बढ़ने के शानदार मौके मिलेंगे। परिवार में कोई बड़ी खुशी आ सकती है।

सिंह: आज के दिन कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। व्यापार में अच्छी गति से लाभ होगा। कुछ काम अटक सकते हैं लेकिन जीवनसाथी की मदद से अपने कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। काम के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाने की जरूरत है।

कन्या: आज अपनी स्किल्स को बढ़ाने की कोशिश करेंगे। शाम के समय किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। व्यापार में निवेश को बढ़ाया जा सकता है।

तुला: आज कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी। मित्रों के साथ रिश्ते बेहतर बनेंगे, उनसे काम में मदद मिलेगी। जो लोग मैनेजर पोस्ट पर हैं, उन्हें अपने काम में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए।

वृश्चिक: घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ किसी विषय पर लम्बी बातचीत होगी। धैर्य रखने से चीजें बेहतर होंगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। धन में वृद्धि के योग हैं।

धनु: आज परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगे। किसी काम को शुरू करने से पहले  ईष्ट देव का आशीर्वाद लें आपको फायदा जरूर होगा। आज मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिसके साथ बात करके मानसिक तनाव दूर हो जाएगी।

मकर: आज किसी भी कार्य को करने के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे। परिस्थितियां आपके अनुकूल बनी रहेंगी। माता-पिता की मदद से कोई खास काम पूरा होगा। घर में किसी समारोह जैसा माहौल रहेगा।

कुंभ: आज दूसरों के साथ तालमेल बेहतर बना रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।  मेहनत का सुखद परिणाम हासिल होगा। किसी कलात्मक चीज के प्रति अधिक झुकाव होगा। पूजा-पाठ में भी मन लगा रहेगा।

मीन: कार्यस्थल में कुछ नया करने का मौका मिलेगा। साइंस के स्टूडेंट्स का पढ़ाई में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कुल मिलाकर बहुत-सी चीजें आपके फेवर में रहेंगी। आर्थिक स्थिति भी अच्छी होगी। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News