Tarot Card Rashifal (22nd November 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Monday, Nov 22, 2021 - 09:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज का दिन बढ़िया रहेगा। जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा हो सकता है। बस थोड़ा संयम रखने की जरूरत है। अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए।

वृष: किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। किसी नये काम को शुरु करने के लिये योजना बना सकते हैं। दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। इससे चीजें स्पष्ट रहेंगी। संतान की ओर से आपको सुख मिलता रहेगा।

मिथुन: आज का दिन फायदेमंद रहेगा। कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा। किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। किसी अपने से कोई बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है।

कर्क: छात्रों का पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती हैं जिन्हें सफलतापूर्वक निभायेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा।

सिंह: आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई काम बनते-बनते रुक सकते हैं लेकिन परेशान न हों इस काम को पूरा करने में कोई दोस्त आपकी मदद जरूर करेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। इससे आपको लाभ होगा।

कन्या: किसी रिश्तेदार की सलाह करियर की दिशा को बदल सकती है लेकिन अपनी जिंदगी का कोई भी फैसला बड़ा ही सोच-समझकर लेना चाहिए। बिजनेस में तरक्की मिलेगी। घर में शांति का माहौल बना रहेगा।

तुला: दिन सामान्य रहेगा। बच्चों के स्कूल-कॉलेज से जुड़े कुछ कागज बनवाने पड़ सकते हैं। इस सिलसिले में किसी से मदद भी मांगनी पड़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य से थोड़ी अनबन हो सकती है। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं।  

वृश्चिक: अपने व्यवहार में स्पष्टता लाएं। कई लोगों को आपकी बात समझने में परेशानी हो सकती है। बैंक के किसी काम को लेकर भी थोड़ी अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिससे थोड़ी थकान महसूस होगी।

धनु: दिन उत्तम रहेगा। काम से निपट लेने के बाद रिलैक्स महसूस करेंगे। किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिता सकते हैं, जिससे आपको अच्छा फिल मिलेगा।

मकर: कुछ करीबी  करियर में फायदा दिला सकते हैं। इस राशि के कारोबारियों को उम्मीद से बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। धन के मामले में स्थिति ठीक रहेगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। तरक्की के कई नए रास्ते जल्द ही खुलेंगे।

कुंभ: दिन की शुरुआत शानदार रहेगी। सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। बच्चों और परिवार के साथ खुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ है।

मीन: मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब अपॉचुनिटी भी मिल सकती है।  वैवाहिक जीवन में सरसता आयेगी। ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News