Tarot Card Rashifal (21st November 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Nov 21, 2021 - 08:31 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज का दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। जिससे सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ जायेगा। आसपास के लोगों से मदद मिल सकती है। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में भी लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है।

वृषभ: दैनिक कार्यों में पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनेंगे। आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। किसी काम को नए तरीके से करने की सोच सकते हैं। सफलता प्राप्त होगी। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन: आज का दिन फेवरेबल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। सामने कोई भी चुनौती टिक नहीं पायेगी। किसी सेमिनार में बतौर अतिथि बुलाया जा सकता है। वहां लोग आपके व्यवहार से काफी प्रभावित होंगे। शाम को आप जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं।

कर्क: नए लोगों से मुलाकात होने से बड़े फायदे होंगे। परिवार में सबके साथ किसी खास मामले पर बातचीत हो सकती है। अपने सोचे हुए काम पूरे होंगे। लव लाइफ अच्छी होगी। स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

सिंह: आज दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के काम में कईं चुनौतियां आ सकती हैं। अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपको फायदा दिला सकता है।

कन्या: अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। सेविंग को बढ़ाने के उपाय ढूंढे। घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं। आपको उनसे बात करके अच्छा लगेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

तुला: दिन खुशियों से भरा रहेगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। किसी प्रिय मित्र से छोटी मुलाकात हो सकती है। नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम-प्रसंग के प्रति झुकाव हो सकता है।

वृश्चिक: सेहत के मामले में चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राहें खोल देगा। रिश्ते बेहतर होंगे। धन लाभ के भी अवसर प्राप्त होंगे। धन निवेश के योग हैं।

धनु: सारा दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। बच्चों के साथ कहीं आस-पास पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं। किसी समारोह में जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। ऑफिस में माहौल थोड़ा गंभीर रह सकता है। अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए।

मकर: आज थोड़ा आलस्य महसूस हो सकता है। अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। कुछ मामलों में आज थोड़े भावुक भी हो सकते हैं।  सभी परेशानियां दूर होंगी। प्रेम प्रस्ताव आने की सम्भावना है।

कुंभ: आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकता है, जिसके साथ आज घर पर लंच का आनन्द ले सकते हैं। इसके अलावा किसी टूर पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं, जिसमें अपने भाई-बहनों को शामिल करेंगे।

मीन: आज दिन काफी फुर्सत में बीतेगा। ऑफिस में भी अपने काम को जल्द से जल्द निपटा लेंगे। शादीशुदा लोग जीवन को खुशहाल बनाने में लगे रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News