Tarot Card Rashifal (3rd November 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Nov 03, 2021 - 09:57 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आप अपने परिवार के विलासिता पूर्ण माहौल का लाभ उठाएंगे, जिसमें परिवार के छोटे बच्चे मस्ती करते नजर आएंगे। आज आपको किसी पैतृक संपत्ति से धन प्राप्त हो सकता है।

वृष: नौकरी कर रहे जातकों को आज अधिकारियों से प्रशंसा सुनने को मिल सकती है। किसी के घर भोजन का आमंत्रण मिल सकता है। प्रेम प्रसंग में मधुरता बढ़ेगी। वाकपटुता से लाभ होगा।

मिथुन: आज के दिन मन कुछ दुखी रहेगा, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। यदि कोई समस्या हो तो आपको अपने खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज यदि आपपास व दूर की यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें।

कर्क: संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण थोड़ा प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। धन व्यय होने के योग हैं। अतिथि आगमन भी होगा।

सिंह: दिन व्यापार की उधेड़बुन में व्यतीत होगा। आज आप अपने व्यापार में कुछ चेंज कर सकते हैं जोकि आवश्यक है लेकिन यदि आज आप किसी डील को फाइनल करें तो उसमें अपने दिल व दिमाग दोनों को खोलकर करें, तभी आप उन योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे।

कन्या: साझेदारी में यदि कोई विवाद चल रहा है तो वह भी आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। यदि आप किसी भी मकान, दुकान आदि का सौदा करने जा रहे हैं तो फिलहाल कुछ समय के लिए रुक जाए क्योंकि यह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

तुला: आज का दिन अपने धन को बढ़ाने की योजना में व्यतीत करेंगे। आज आप अपने धन का निवेश करने के लिए तत्पर रहेंगे लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि आप अपना धन शेयर बाजार में निवेश न करें नहीं तो वह डूब सकता है।

वृश्चिक: आज यदि अपने भाइयों से कोई मतभेद चल रहा था तो वह भी समाप्त होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य से पारिवारिक बिजनेस में आज आपको लाभ हो सकता है। सायंकाल के समय आज कहीं घुमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।

धनु: संपत्ति का विवाद चल रहा है तो वह भी आज सुलझ सकता है। सायंकाल के समय किसी महान व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिनसे आप कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत भी कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा।

मकर: आज का दिन मेहनत भरा रहेगा। राजनितिक दृष्टिकोण से भाग्य की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आज जिस कार्य को आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए करेंगे, उसमें सफलता हासिल करेंगे। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को समर्थन करने का मौका मिल सकता है।

कुंभ: विद्यार्थियों को आज पढ़ाई में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे। निराशा से सफलता प्राप्त नहीं होती। दृढ़ता से आगे बढ़ें। किसी बुजुर्ग का आशीर्वाद मिलेगा। धन की स्थिति बेहतर होगी।

मीन: आज का दिन साझेदारी में कार्य करने के लिए रहेगा। यदि आज किसी व्यवसाय को करना चाहते हैं तो वह भरपूर लाभ दे सकता है। आज किसी को धन उधार देंगे तो उसके वापस मिलने की संभावना बहुत कम है इसलिए सावधान रहें।

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News