Tarot Card Rashifal (2nd November 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Nov 02, 2021 - 08:21 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज आस-पड़ोस में कोई वाद-विवाद हो तो आपको उस में पड़ने से बचना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया तो वह कानूनी हो सकता है। अपने परिवार के सदस्यों की कुछ जरूरतों की आवश्यकता की पूर्ति करने पर भी धन व्यय करेंगे।

वृष : व्यापार के कुछ नवीन विकास योजनाओं को बनाने में दिन व्यतीत करेंगे। यदि व्यापार में उतार-चढ़ाव आएं तो आपको उसके लिए किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह-मशवरा करना होगा।

मिथुन: आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि विद्यार्थियों ने किसी परीक्षा की तैयारी की है तो वह आज उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने जीवनसाथी से बहसबाजी में नहीं पड़ना है।

कर्क: रिश्ते में दरार आ सकती है। आज धन के मामले में आपको किसी पर भी भरोसा करने से पहले बचना होगा। आज आपको आपका कहीं लंबे समय से रुका हुआ पेमेंट भी मिल सकता है।

सिंह: आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। मन में यदि कोई आईडिया आए तो उसे तुरंत आगे बढ़ाना होगा। उससे पहले किसी को बताए बिना ही कार्य करें नहीं तो वह आपके लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। आपका कोई ऐसा काम पूरा हो सकता है, जिसकी आप होने की प्रतीक्षा कर रहे थे।

कन्या: आज का दिन अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में व्यतीत करेंगे। घर में मेहमान को आगमन हो सकता है। परिवार में कोई शुभ समाचार आयेगा। कोई कीमती वास्तु प्राप्त होगी।

तुला: आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। पिछले रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे, जिसके कारण काम का बोझ भी आ सकता है और परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे, गृह कलेश की सम्भावना बन सकती है।

वृश्चिक: जीवनसाथी से आज आपकी कोई बहसबाजी भी हो सकती है। अपने किसी दोस्त के घर किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। पहले कहीं निवेश किया हुआ है तो वह आज दोगुना होकर मिल सकता है।

धनु: आज का दिन निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। यदि घर व परिवार में अपनी किसी बात को परिवार के सदस्यों के सामने रखेंगे तो वह उसे समझ कर मदद भी अवश्य करेंगे। उपहार मिलने के योग बनेंगे।

मकर: आज किसी अच्छे सरकारी अधिकारी से मिलकर अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। पिता से कहासुनी हो सकती है। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। नए मित्र बनेंगे।

कुंभ:  नौकरी में साथी आज प्रशंसा करते नजर आएंगे, जिसके कारण आपके अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे और वह आपको वेतन वृद्धि अथवा पदोन्नति जैसा कोई उपहार दे सकते हैं।

मीन: घरवालों की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। विवाह जैसे शुभ कार्यों में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे। कहीं पर सम्मानित होने की भी संभावना है।

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News