Tarot Card Rashifal (27th october 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Oct 27, 2021 - 10:07 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: नौकरी में तरक्की के आसार हैं। उचित होगा किसी भी नए कार्य को करने के पूर्व रणनिति तैयार करें। भावनात्मक संबंधो में नजदीकियां बढ़ेगी।

वृषभ : किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार के बारे में जरुर सोचें। शिक्षा स्थल पर विवाद की स्थिति को टालें। व्यस्त जिन्दगी में से कुछ समय अपनों को भी दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन : आज अचानक धन प्राप्त हो सकता है। उचित होगा व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जाएं। आपकी बारी आने वाली है तैयारी में जुट जाएं। कला से लोगों को प्रभावित करेंगे।

कर्क: लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते है। संतान सुख संभव। विदेश जाने के योग के बीच जीवन साथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। किसी के देखादेखी में अपना नुकसान हो सकता है।

सिंह: आज मान-सम्मान को ध्यान में रखकर ही कार्य करें। जैसा व्यवहार आप करेंगे, वैसा आप के साथ भी हो सकता है, अत: अपनी भूल सुधारें, लाभ होगा। सब आपके हो जाएंगे। अपना व्यवहार और आचरण बदलें।

कन्या: नई जिम्मेदारी मिलने की संभवाना के बीच जल्दबाजी में कुछ फैसले लेने पड़ सकते हैं। संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें। परिवार के खिलाफ जा सकते हैं। पैर में चोट लग सकती है।

तुला: अपने कॅरियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लम्बी यात्रा के योग हैं। विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है।

वृश्चिक: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी लेकिन किसी दूसरे के मामले में न पड़ें, वरना आपका ही नुकसान होगा। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी। सामाजिक समारोह में शामिल होंगे।

धनु: समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें अन्यथा आपके आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी।

मकर: मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न होंगे। आप के व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे, भाई-बहनों से स्नेह मिलेगा। विद्युत उपकरण खरीद सकते हैं। कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होंगे।

कुंभ: पूंजी निवेश से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। रुके कार्य बन जाएंगे। भूमि लाभ संभव। आज नए वस्त्रों की प्राप्ति हो सकती है। वाहन पर धन खर्च होगा।

मीन: कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे। आज मन की बात कहने का समय नहीं है।

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News