Tarot Card Rashifal (10th august 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Aug 10, 2021 - 08:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष : व्यवसाय में कार्य का विस्तार होगा। रुका पैसा मिलेगा। संतान से शुभ और अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं। रिश्तेदारों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। पेट से सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। जरूरतमन्द व्यक्ति पर परोपकार करें।
उपाय: गुड़ की रोटी दान करें।

वृषभ : अपने अधिकार का प्रयोग कर किसी काम को पूरा करेंगे। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है। अपनों के द्वारा धोखा मिलने की संभावना के बीच व्यर्थ में किसी पर भी संदेह न करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी।
उपाय: श्रृंगार माता पार्वती को चढ़ाएं।

मिथुन : कम समय में कार्य को पूरा करेंगे। व्यापारिक निर्णय समय पर लें, लाभ की संभावना है। अपने महत्व को न भूलें। श्रेष्ठजनों से  मुलाकात होगी। पारिवारिक उलझन खत्म होगी। मन की बात कहने का मौका मिलेगा।
उपाय: शहद मिट्टी के बर्तन में डाल कर मन्दिर में चढ़ाएं।

कर्क : व्यवसाय के दौरान पूर्व में किए कार्य अब लाभ देंगे। वाहन सुख प्राप्त होने के योग हैं। किसी योजना का लाभ मिलेगा। परिवार की चिंता रह सकती है। अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।
उपाय: दूध का तिलक लगाएं।

सिंह : आज किसी से भेंट, उपहार मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। निजी समस्या आपके प्रयत्नों से हल होगी। रोजगार में तरक्की के योग हैं। खर्चों में कमी लानी होगी। दूसरे के भरोसे रहने पर आज भी काम अधूरे रह जाएंगे।
उपाय: आग में आलू भुन कर सांड को डालें।
 
कन्या: आज हर कार्य प्लानिंग के साथ करें। निवेश में लाभ की संभावना के बीच व्यापार वृद्धि के योग हैं। सामाजिक कार्यों के चलते सम्मान मिल सकता है। सतर्कता के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे। आप की बातों से अपने नाराज हो सकते हैं।
उपाय: बकरी को दलिया डालें।

तुला : स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ लेने में पीछे न हटें। सामाजिक कीर्ति में वृद्धि होगी। कार्यों को टालने का प्रयास न करें। लापरवाह न बनें।
उपाय: पीले वस्त्र दान करें।

वृश्चिक: पारिवारिक आयोजनों पर खर्च संभव है। जीवनसाथी की सेहत परेशानी बढ़ा सकती है। अधिक खर्च आर्थिक तंगी का कारण बन सकता है। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहने के बीच धर्म में रुचि बढ़ेगी।
उपाय: खीर दान करें।

धनु : कारोबार में अत्यधिक भागदौड़ थकान का कारण बन सकती है। कुछ रुकावटें लाभ को प्रभावित करती दिख रही हैं। उचित होगा आत्मविश्वास बनाकर रखें। व्यस्त जीवन में से थोड़ा समय अपनों के लिए भी निकालें। किसी के जवाब का इंतजार रहेगा।

उपाय: लाल रंग की मिठाई का दान करें।

मकर : कई दिनों से जो आप करना चाह रहे थे वह आज सम्भव हो सकता है। अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने की संभावना के बीच स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शत्रु आपके प्रभाव के चलते हारने को मजबूर होंगे। यात्रा के दौरान वस्तुओं को लेकर सतर्क रहें।
उपाय: हल्दी मन्दिर चढ़ाएं।

कुंभ: व्यक्तिगत कार्यों में उन्नति की संभावना के बीच आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। समाज में आपकी प्रशंसा होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। किसी वस्तु को पाने की ललक रहेगी। कुसंगती से बचें। जीवनसाथी से क्रोध पूर्वक व्यवहार न करे।
उपाय: नीले फूल मन्दिर में चढ़ाएं।

मीन : यश, उत्साह बढ़ेगा। रोजगार में आय के स्थायी स्रोत प्राप्त होने के योग के बीच वादों को पूरा करने का समय है। जीवनसाथी के साथ यात्रा की संभावना के साथ ही राजनीतिक लोगों के लिए अधिक मेहनत कराने वाला ये समय रहेगा।
उपाय: सरसों का तेल दान करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News