Tarot Card Rashifal (31st december 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Friday, Dec 31, 2021 - 08:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाक़ात बदलाव का कारण बन सकती है। ध्यान रहे जीवन बहुत छोटा है और इसे बेकार की चीज़ों में बर्बाद न करें। 
उपाय: हल्दी का तिलक लगाएं।

वृष: आज किसी बात से बेचैन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। नया व्यापार शुरू नहीं हो पाएगा। कानूनी अड़चनें आ सकती हैं। नौकरी में बॉस से खटपट हो सकती है। 
उपाय: तरबूज़ धर्म स्थान पर चढ़ाएं।

मिथुन: स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरिया मिट सकती हैं। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा। आप की सफलता के पीछे आपके परिश्रम के अलावा कई लोगों का हाथ भी है। 
उपाय: डाक के पत्ते जल प्रवाह करें।

कर्क: आज ग्रह अनुकूल होने के चलते कार्यों में गति आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रंसगों में सफलता मिलने की संभावना है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। धन खर्च जितना होगा उतना आ भी जाएगा। 
उपाय: खिलौने किसी बच्चे को भेंट करें।

सिंह: बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव करें। साथ ही एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। धन संचय होगा। 
उपाय: नंदी जी को गेंदे के फूल चढ़ाएं।

कन्या: कार्यस्थल पर आ रही समस्या से बचाव के लिए वहां पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करने से तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे। 
उपाय: पिंक रुमाल पास रखें।

तुला: धैर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। मामूली बात पर विवाद के बीच कानूनी कार्यों में उलझ सकते हैं। भाई-बहनों के साथ समय व्यतीत होगा। 
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

वृश्चिक: व्यापारिक उन्नति के अवसर हैं। कार्यो में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है। धन की आवक ठीक रहेगी। नए अवसर मिलेंगे। 
उपाय: गणेश जी को मोदक चढ़ाएं।

धनु:  आज खर्च करने से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण हुए विवाद के कारण आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। खानपान पर पूर्ण नियंत्रण रखें। व्यापार में चांदी होने वाली है। अचानक शुभ समाचार मिल सकता है। 
उपाय: चावल का अधिक संचय करें।

मकर: कार्यस्थल में खुशनुमा माहौल के बीच समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। धन प्राप्ति के योग हैं। परिवार में आई समस्या का निदान होगा। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी।
 उपाय: चाय मजदूरों को पिलाएं।

कुंभ: पड़ोसियों से आज विवाद के बीच स्वास्थ्य में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। वाहन सुख संभव। मौज-मस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिलने की संभावना के बीच लोगों से संपर्क बढ़ेगा। 
उपाय: मां दुर्गा को मिठाई चढ़ाएं।

मीन: आप के वाक्चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। शत्रु नुक्सान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें। व्यर्थ सोचना बंद करें। चिंता त्यागें, जो होगा अच्छा होगा। 
उपाय: लाल सूत्र पीपल को लपेटें।

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News