स्वामी प्रभुपाद- मुक्ति की प्राप्ति

punjabkesari.in Sunday, Dec 31, 2023 - 09:41 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

लभन्ते ब्रह्मनिर्वाणमृषय: क्षीणकल्मषा:।
छिन्नद्वैधा यतात्मान: सर्वभूतहिते रता:।।5.25।।

अनुवाद एवं तात्पर्य : जो लोग संशय से उत्पन्न होने वाले द्वैत से परे हैं जिनके मन आत्म साक्षात्कार में लीन हैं जो समस्त जीवों के कल्याण कार्य करने में सदैव व्यस्त रहते हैं और जो समस्त पापों से रहित हैं, वे ब्रह्मनिर्वाण (मुक्ति) को प्राप्त होते हैं।

PunjabKesari Swami Prabhupada

केवल वही व्यक्ति सभी जीवों के कल्याण कार्य में रत कहा जाएगा जो पूर्णतया कृष्णभावनाभावित है। जब व्यक्ति को यह वास्तविक ज्ञान हो जाता है कि कृष्ण ही सभी वस्तुओं के उद्गम हैं तब वह जब कर्म करता है तो सबों के हितों को ध्यान में रख कर करता है। परमभोक्ता, परमनियन्ता तथा परमसखा कृष्ण को भूल जाना मानवता के क्लेशों का कारण है। अत: समग्र मानवता के लिए कार्य करना सबसे बड़ा कल्याण कार्य है।

PunjabKesari Swami Prabhupada

कोई भी मनुष्य ऐसे श्रेष्ठ कार्य में तब तक नहीं लग पाता जब तक वह स्वयं मुक्ति न हो। कृष्णभावनाभावित मनुष्य के हृदय में कृष्ण की सर्वोच्चता पर बिल्कुल संदेह नहीं रहता। वह इसीलिए संदेह नहीं करता क्योंकि वह समस्त पापों से रहित होता है। ऐसा है वह दैवी प्रेम। जो व्यक्ति मानव समाज का भौतिक कल्याण करने में ही व्यस्त रहता है, वह वास्तव में किसी की भी सहायता नहीं कर सकता। शरीर तथा मन की क्षणिक उदासी संतोषजनक नहीं होती।

जीवन संघर्ष में कठिनाइयों का वास्तविक कारण मनुष्य द्वारा परमेश्वर से अपने संबंध की विस्मृति में ढूंढा जा सकता है। जब मनुष्य कृष्ण के साथ अपने संबंध के प्रति पूर्णतया सचेष्ट रहता है तो वह वास्तव में मुक्तात्मा होता है, भले ही वह भौतिक शरीर के जाल में फंसा हो।

PunjabKesari Swami Prabhupada


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News