Surya Transit: सूर्य के राशि परिवर्तन से चमकेगा 7 राशियों का भाग्य !

punjabkesari.in Wednesday, Apr 12, 2023 - 07:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Surya transit 2023: ज्योतिष और सौरमंडल में ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्यदेव 14 अप्रैल को दोपहर 03 बजकर 12 मिनट पर मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मेष राशि सूर्य की उच्च राशि है और मेष राशि में गोचर करते हुए या मेष राशि में बैठकर सूर्य  हमेशा उच्च का फल देते हैं इसलिए इस राशि में सूर्य को बेहद बलवान कहा गया है। सूर्य के शत्रु राहु पहले से ही मेष राशि में विराजमान हैं इसलिए ज्योतिष के दृष्टिकोण से सूर्य का मेष राशि में गोचर बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। कई राशियों का भाग्य चमकने वाला है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

ऐसी कौन सी भाग्यशाली राशियां हैं, जिन्हें सूर्य अपनी उच्च मेष राशि में आकर बहुत लाभ देने वाले हैं। सूर्य देव के मेष राशि में प्रवेश करने के क्षण को मेष संक्रांति कहते हैं। इस दिन सूर्य राशि चक्र की पहली राशि मेष में गोचर करते हैं। इस दिन से सौर कैलेंडर के नए साल का प्रारंभ होता है। मेष संक्रांति के दिन सौर नववर्ष का पहला दिन होता है। इस दिन असम में बिहू और पंजाब में बैसाखी मनाई जाती है। वैशाखी को फसलों का त्योहार कहते हैं, यह सुख और समृद्धि दायक होता है।

इस साल मेष संक्रांति 14 अप्रैल दिन शुक्रवार को है। इस दिन वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। मेष संक्रांति के दिन सौर कैलेंडर का नववर्ष प्रारंभ हो जाएगा और उस दिन नववर्ष का पहला माह मेष शुरू होगा। इस बार मेष संक्रांति पर तीन बेहद शुभ योग बन रहे हैं। 14 अप्रैल को प्रात:काल से लेकर सुबह 09 बजकर 37 मिनट तक सिद्ध योग है। उसके बाद से पूरे दिन साध्य योग है। मेष संक्रांति पर सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 09 बजकर 14 मिनट से अगले दिन सुबह 05 बजकर 56 मिनट तक है। 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश के बाद 20 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। ज्योतिषविद की मानें तो सूर्य का यह गोचर 7 राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। इन राशियों को धन, करियर और सेहत के मोर्चे पर अच्छे परिणाम मिलेंगे।

सूर्य को ज्योतिष में ग्रहों का राजा माना गया है क्योंकि उनकी ऊर्जा से ही दुनिया चलती है और वही व्यक्ति को सफलता, पराक्रम, आत्‍मविश्‍वास देते हैं। सूर्य हर महीने राशि परिवर्तित करते हैं और इसका सबसे ज्यादा असर लोगों के करियर, सेहत और सफलता-असफलता पर होता है। वैसे भी ज्योतिष में व शास्त्रों में सूर्य को आत्मा का कारक ग्रह होने के साथ ही हमारे मान-सम्मान व अपमान का भी कारक माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य मजबूत स्थिति में होता है, उसे समाज में मान-सम्मान और समृद्धि की प्राप्ति होती है। सूर्य  ऐसा ग्रह है जो कभी वक्री गति नहीं करता। सूर्य देव को प्रत्यक्ष देवता भी कहा जाता है, जो हमें प्रतिदिन दर्शन देते हैं। शास्त्रों में इनकी उपासना से मिलने वाले शुभ फलों की लंबी सूची है।

धार्मिक मान्यताओं की मानें तो यह ताकत, अधिकार, यश, नौकरी आदि के देवता हैं। इनकी पूजा विधि-विधान से करने से उपरोक्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं। एक साल में सूर्य ग्रह 12 बार राशि परिवर्तन करते हैं। राशि परिवर्तन को संक्रांति कहते हैं और जिस राशि में वह प्रवेश करते हैं, उस नाम के आगे संक्रांति शब्द जुड़ जाता है।

14 अप्रैल को दोपहर 03 बजकर 12 मिनट पर मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं इसलिए इस दिन मेष संक्रांति होगी। ज्योतिष गणना के अनुसार सूर्य का ये राशि परिवर्तन कई राशियों के लिए खास होने वाला है। वहीं कई राशियों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।

सूर्य का राशि परिवर्तन किन राशियों का भाग्य चमकाएगा, सूर्य का अपनी उच्च मेष राशि में गोचर करना जिन राशियों के लिए बहुत भाग्यशाली रहने वाला है, उनमें पहली राशि मेष राशि है। जिसमें सूर्य का गोचर होगा। मेष राशि वालों के करियर के लिए यह गोचर काफी फायदेमंद साबित होगा। आप अपने करियर में अच्छी गति से आगे बढ़ने में सफल होंगे। नौकरी में नए अवसर मिलने की भी संभावना है, जोकि आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। यह समय व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए भी अत्यंत फलदायी रहेगा। निवेश से लाभ होगा। करियर में उन्नति होगी। प्रमोशन-इंक्रीमेंट मिलेगान। जोखिम भरा निवेश भी अच्‍छा रिटर्न दे सकता है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। इनकम में बढ़ोतरी होगी। पार्टनर के सहयोग से कार्य में धन लाभ होगा।

दूसरी भाग्यशाली राशि मिथुन राशि है। मिथुन- सूर्य का मेष राशि में गोचर करियर के लिहाज से आपके लिए बहुत लाभकारी साबित सिद्ध होगा। नौकरी में नए और बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको खूब सराहना मिलेगी। इस दौरान आप नया व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं। धन लाभ की प्रबल संभावनाएं हैं। नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। प्रमोशन-उन्नति मिलेगी। कामकाज में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा, मुनाफा बढ़ेगा। वेतन वृद्धि और प्रमोशन का योग भी बनेगा। लंबे समय से चला आ रहा मानसिक तनाव भी दूर होगा। लव लाइफ पहले से बेहतर होगी। पिता के सहयोग से धन लाभ के योग भी बनेंगे और पैतृक संपत्ति में भी इजाफा हो सकता है।

तीसरी भाग्यशाली राशि कर्क राशि है। कर्क- कर्क राशि में आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। पैसों की बचत होगी। कार्यस्थल पर अपने साथियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने में सफल होंगे। आय में वृद्धि के संकेत नजर आ रहे हैं। प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। विदेश भ्रमण का मौका मिल सकता है। अटके हुए काम बनेंगे। किस्‍मत का पूरा साथ मिलेगा, जिससे सफलताएं अर्जित करेंगे।करियर के लिए अच्‍छा समय है। कारोबारी यात्रा पर जा सकते हैं। लाभ के प्रबल योग हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। करियर से संबंधित अच्छी खबरें मिलेंगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। नया वाहन सीजन या फ्लैट खरीदने की सोच सकते हैं।

चौथी भाग्यशाली राशि सिंह राशि है। सिंह- सिंह राशि वालों को करियर में पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार करने वाले जातकों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। इस दौरान आप सामान्य से अधिक लाभ कमाने में सफल होंगे। इस गोचर के दौरान बिजनेस में विस्तार के योग भी बन रहे हैं और यह समय आपके लिए फलदायी साबित होगा। पार्टनरशिप में अगर आप काम कर रहे हैं तो अच्छा मुनाफा होगा। अगर नौकरीपेशा हैं तो प्रमोशन का योग बनेगा। कार्यस्थल पर आपका दबदबा बढ़ेगा।  सूर्य का मीन राशि में गोचर करियर में नई सफलता देगा और आगे बढ़ने के कई शानदार मौके उपलब्ध करवाएगा। बेरोजगारों के लिए रोजगार की तलाश पूरी होगी। इन्वेस्टमेंट के लिए भी समय अनुकूल रहेगा और इस इन्वेस्टमेंट का आपको आगे चलकर काफी लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ भी होगा।

पांचवी भाग्यशाली राशि तुला राशि है। तुला राशि के लोगों को सूर्य गोचर के प्रभाव से नौकरी के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सफल होंगे और अच्छा धन लाभ कमाएंगे। साथ ही, आप पैसों को बचाने में भी सफल होंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। इस दौरान आपको उधार दिए गए पैसे भी वापस मिलने के संकेत हैं।

छठी भाग्यशाली राशि वृश्चिक राशि है। वृश्चिक- सूर्य गोचर के बाद आपको विभिन्न स्रोतों से धन लाभ हो सकता है। पार्टनर के साथ आनंदमय वक्त बिताएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह गोचर आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। काम में तरक्की करेंगे और आपकी मेहनत के लिए लोग आपकी सराहना करेंगे।

सातवीं भाग्यशाली राशि कुंभ राशि है। कुंभ- यह गोचर आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में अच्छी तरक्की करेंगे। धन लाभ होगा। आउटसोर्सिंग की मदद से अच्छा मुनाफा कमाने में सफल होंगे। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता शानदार रहेगा। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा।

वृषभ राशि, कन्या राशि, धनु राशि, मकर राशि और मीन राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर सामान्य रहने वाला है।

गुरमीत बेदी
9418033344 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News