Surya Rashi Shukra Gochar 2025: सूर्य की राशि में शुक्र का जलवा, इन राशियों को बंपर लाभ
punjabkesari.in Sunday, Sep 14, 2025 - 06:52 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Surya Rashi Shukra Gochar 2025: अब शुक्र ग्रह का पूरा जलवा देखने को मिलेगा और वह भी सूर्य की सिंह राशि में 14 सितंबर से देखने को मिलेगा। सिंह राशि में केतु भी बैठे हैं और सूर्य तथा केतु का कांबिनेशन भी बनेगा। सूर्य आत्मविश्वास, लीडरशिप, पहचान, नई शुरुआत और पर्सनल ग्रोथ के प्रतीक हैं। इन्हें संसार की आत्मा और ग्रहों का राजा भी कहा जाता है और एनर्जी का पावर हाउस भी कहा जाता है।
दूसरी तरफ सिंह राशि में केतु भी बैठे हैं। केतु को अध्यात्म का, मोक्ष का, रहस्य का और चिंतन का प्रतीक भी माना जाता है। जब केतु के गहरे चिंतन और सूर्य की चमकदार ऊर्जा के साथ शुक्र का मेल होगा तो क्या परिणाम होगा ? कुछ राशियों के लोग बहुत सजग, कॉन्फिडेंट और आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। उनके भीतर के विजन को अब पंख लगेंगे।
शुक्र ग्रह को प्रेम, धन, लग्जरी लाइफ, रोमांस, हैप्पी सेक्सुअल लाइफ और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। अब सूर्य की राशि में आकर शुक्र की चमक और भी बढ़ जाएगी और केतु के साथ मिलने से शुक्र अपना पूरा प्रभाव दिखा पाएंगे। शुक्र का यह गोचर किन राशियों के भाग्य को चमकाएगा, जानते हैं।
शुक्र का गोचर जिन राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, उनमें पहली भाग्यशाली राशि वृषभ राशि है, जो शुक्र की अपनी राशि है। वृषभ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। धन लाभ के अच्छे अवसर आपके हाथ लगेंगे। आपके मान-सम्मान और धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। शादीशुदा जातकों के जीवन में खुशहाली आएगी। आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
दूसरी भाग्यशाली राशि मिथुन राशि है। यह बुद्ध की राशि है और शुक्र की मित्र राशि है। मिथुन राशि के जातकों के लिए आने वाला समय बहुत अच्छा और शानदार रहेगा। आपको नौकरी और कारोबार में भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। तरक्की के योग बनेंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। अचानक से धन लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में अच्छी वृद्धि के योग बन रहे हैं।
तीसरी भाग्यशाली राशि सिंह राशि है। सिंह राशि वालों का सितारा बुलंद होगा। सरकार की तरफ से भी आपको कोई लाभ मिलेगा। प्रमोशन के योग बनेंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को उनके व्यापार में उन्हें अच्छा मुनाफा मिल सकता है। नई योजनाएं आपके लिए कारगर रहेंगी। शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
चौथी भाग्यशाली राशि तुला राशि है और यह शुक्र की राशि है। शुक्र का राशि परिवर्तन करना तुला राशि वालों को जबरदस्त लाभ देने वाला है। तुला राशि वालों को शुक्र इस दौरान हर क्षेत्र में अच्छे परिणाम देंगे। खुद को साबित करने के बढ़िया मौके मिलेंगे। करियर में अच्छी तरक्की मिलेगी। जीवन में संतुष्टि का एहसास होगा। बिजनेस में भी मुनाफा कमाएंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा। जिससे घर का माहौल बहुत ही पॉजिटिव रहेगा। खुशी भरा रहेगा और लंबे समय से जो कार्य रुका हुआ है, वह भी शुक्राचार्य पूरा कर देंगे।
पांचवी भाग्यशाली राशि मकर राशि है। मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर बहुत ही अच्छा और लाभकारी साबित होगा। संतान पक्ष की भी प्रगति होगी और जीवन में प्रेम भी दस्तक देगा। रोमांस के मौके मिलेंगे। लव लाइफ बेहतर होगी। नौकरी में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रह सकता है। अतिरिक्त लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। वाहन का सुख मिल सकता है। कारोबार में विशेष लाभ मिल सकता है। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा।
छठी भाग्यशाली राशि मीन राशि है। मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि बदलना किसी वरदान से कम नहीं है। वैसे भी शुक्र की यह उच्च राशि है। आपको कई तरह के सुखों की प्राप्ति होगी। वाहन और मकान का सुख आपको बहुत जल्द ही मिलेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। परिवार और दोस्तों का साथ भरपूर मिलेगा।
इस दौरान आप वाहन और प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय आपको पैतृक संपत्ति का भी लाभ होगा। साथ ही इस अवधि में पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में आपको कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। वहीं अगर आप रियल स्टेट, प्रॉपर्टी और जमीन-जायदाद से जुड़ा कार्य करते हैं, तो आपको लाभ हो सकता है।
गुरमीत बेदी
9418033344