Surya grahan 2020: 21 जून को 6 ग्रहों की उल्टी चाल में बनेंगे अजब संयोग
punjabkesari.in Sunday, May 10, 2020 - 06:37 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
21 जून को लगने जा रहा इस साल का पहला सूर्य ग्रहण अपने साथ कई अजब संयोग लेकर आ रहा है। ज्योतिष शोधार्थी व एस्ट्रोलॉजी एक विज्ञान पुस्तक के लेखक गुरमीत बेदी के अनुसार इस सूर्य ग्रहण के विश्वव्यापी प्रभाव होंगे। अर्थव्यवस्था लेकर कई अन्य मोर्चों पर इस ग्रहण का प्रभाव दिखेगा। खासकर यूरोपीय देशों में काफी उथल-पुथल मचेगी।

गुरमीत बेदी के अनुसार पिछले साल 26 दिसंबर को धनु राशि व मूल नक्षत्र में जो सूर्य ग्रहण लगा था, उस समय 6 ग्रह- शनि, केतु, गुरु , बृहस्पति, बुध व चंद्रमा मीन राशि में थे और ग्रहों की युति ने पूरी दुनिया को महामारी के चंगुल में धकेल दिया था। इस बार 21 जून को मिथुन राशि में अमावस्या तिथि को मृगशिरा नक्षत्र में जो सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है , उस दौरान 6 ग्रह शनि, गुरु, शुक्र, बुध, राहु व केतु वक्री अवस्था में होंगे। यह भी एक अजीब संयोग बन रहा है इसलिए ज्योतिष जगत की निगाहें इस सूर्य ग्रहण पर खास तौर पर टिक गई हैं। यह सूर्य ग्रहण क्योंकि रविवार को पड़ रहा है इसलिए इसे चूड़ामणि ग्रहण कहा गया है।

यह सूर्य ग्रहण मेष कन्या व मकर राशि वालों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। वृष , कर्क व कन्या राशि वालों को धन व यश की हानि हो सकती है। मिथुन राशि वालों को स्वभाव में उग्रता नहीं आने देनी होगी और वाहन दुर्घटना का भी भय रहेगा। सिंह राशि वालों को कहीं से अचानक धन लाभ होगा। तुला राशि वालों को वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वृश्चिक राशि के लिए समय थोड़ा कष्टकारी रहेगा। धनु राशि वालों को स्त्री के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । कुंभ व मीन राशि वालों को पारिवारिक व कार्यक्षेत्र में कुछ चिंताएं घेर सकती हैं।