Surya Grahan 2022: देश में कई जगह दिखा आंशिक सूर्य ग्रहण
punjabkesari.in Wednesday, Oct 26, 2022 - 08:32 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
नई दिल्ली : देश के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को आंशिक सूर्य ग्रहण देखा गया। दिल्ली में ग्रहण की शुरूआत शाम 4.29 बजे हुई। अधिकारियों ने कहा, ‘‘सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है और जब तीनों आकाशीय पिंड एक रेखा में आ जाते हैं।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
आंशिक सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य को आंशिक रूप से ढक लेता है।’’ सूर्य ग्रहण के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने कुरुक्षेत्र के पवित्र सरोवरों में स्नान किया। जिला प्रशासन ने सूर्य ग्रहण के दौरान आयोजित मेले के मद्देनजर 5 लाख से अधिक लोगों के ठहरने की व्यवस्था की थी।
कुरुक्षेत्र में शाम 4.27 बजे से शाम 5.39 बजे के बीच ग्रहण रहा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान कुरुक्षेत्र के पवित्र सरोवरों में स्नान करना शुभ माना जाता है। इस बीच साधु-संत पवित्र ब्रह्म सरोवर पहुंचे और वहां हवन किया।