Surya Grahan 2021: भारत में नहीं होगा सूर्य ग्रहण का प्रभाव, फिर भी रखें कुछ बातों का ध्यान

punjabkesari.in Thursday, Dec 02, 2021 - 08:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Surya Grahan 2021: 4 दिसंबर को इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा इसलिए शुभ कार्य भी वर्जित नहीं होंगे और इस दौरान मंदिरों के कपाट भी बंद नहीं होंगे। यह सूर्य ग्रहण दक्षिण अफ्रीका, अंटार्कटिका, दक्षिण अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में  दिखाई देगा।

PunjabKesari Surya Grahan
फिर भी गर्भवती स्त्रियों के लिए विशेष सावधानी जरूरी रहेगी। पौराणिक मान्यता है कि ग्रहण के समय गर्भवती स्त्रियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि जब सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण की स्थिति बनती है तो सूर्य और चंद्रमा पीड़ित हो जाते हैं। ग्रहण के समय कई तरह की ऊर्जा उत्पन्न होती है। जो गर्भ में पल रहे शिशु पर विपरीत प्रभाव डाल सकती है इसलिए गर्भवती महिलाओं को विशेष उपाय करने की भी सलाह दी जाती है। ग्रहण के समय तेज धार वाली चीजों से भी दूरी बनाकर रखना चाहिए। इनका प्रयोग नहीं करना चाहिए।

PunjabKesari Surya Grahan
ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए
ग्रहण शुरू होने से पहले खुद को शुद्ध कर लें। ग्रहण शुरू होने से पहले स्नान आदि कर लेना शुभ माना जाता है।
ग्रहण काल में अपने इष्ट देव या देवी की पूजा अर्चना करना शुभ होता है।
सूर्य ग्रहण में दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ग्रहण समाप्त होने के बाद घर में गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए।
ग्रहण खत्म होने के बाद एक बार फिर स्नान करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
ग्रहण काल के दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी का पत्ता डालना चाहिए।

गुरमीत बेदी 
gurmitbedi@gmail.com

PunjabKesari Surya Grahan


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News