संडे का गुडलक: मेन गेट पर बांधे ये चीज, तुरंत होगा पारिवारिक झगड़ों का अंत

punjabkesari.in Sunday, Nov 05, 2017 - 07:41 AM (IST)

आज रविवार दी॰ 05.11.17 मार्गशीर्ष शुक्ल प्रतिपदा व कृतिका नक्षत्र के उपलक्ष में मार्गशीर्ष कार्तिगई दीपम पर्व मनाया जाएगा। हर महीने मनाया जाने वाला कार्तिगई दीपम दक्षणी संस्कृति का सबसे प्राचीन पर्व माना जाता है। कार्तिगई दीपम पर्व की उत्पत्ति का मूल सूर्य का नक्षत्र कृतिका है। ज्योतिषशास्त्र में अग्निदेव को कृतिका नक्षत्र के प्रतीक चिन्ह के रुप में चित्रित किया गया है। अतः यह नक्षत्र अपने स्वभाव में अग्नि और गुस्से को दर्शाता है। हर माह में जब भी चंद्रमा कृतिका नक्षत्र में विचरण करते हैं तब मासिक कार्तिगई दीपम पर्व मनाया जाता है। पौराणिक मान्यतानुसार परमेश्वर शिव ने भगवान विष्णु व ब्रह्मदेव को अपनी सर्वोच्चता सिद्ध करने हेतु प्रकाश की एक अंतहीन अग्नि को लौ में खुद को परिवर्तित कर लिया था। इस पर्व में संध्या के समय तेल के दीपों की पंक्तियां घर व शिवालय में सजाई जाती हैं। कार्तिगई दीपम पर्व के विशेष पूजन से पारिवारिक झगड़ों से छुटकारा मिलता है, दांपत्य कलह से मुक्ति मिलती है व विवाद मिटते हैं और संसार सुखी होता है।


विशेष पूजन: शाम के समय शिवलिंग का पंचोपचार पूजन करें। चमेली के तेल का दीपक करें, गूगल धूप करें, लाल फूल चढ़ाएं, सिंदूर चढ़ाएं, गुड़ का भोग लगाएं व लाल चंदन की माला से यह विशिष्ट मंत्र जपें। गुड़ प्रसाद स्वरूप बांट दें।


पूजन मुहूर्त: शाम 18:05 से रात्रि 20:00 तक।


पूजन मंत्र: ह्रीं अलोकाय नमः शिवाय ह्रीं॥

आज का शुशाशुभ
आज का अभिजीत मुहूर्त:
दिन 11:42 से दिन 12:26 तक।


आज का अमृत काल: रात 20:23 से रात 21:49 तक।


आज का राहु काल: शाम 16:07 से शाम 17:29 तक। 


आज का गुलिक काल: दिन 14:46 से शाम 16:07 तक। 


आज का यमगंड काल: दिन 12:04 से दिन 13:25 तक।


यात्रा मुहूर्त: आज दिशाशूल पश्चिम व राहुकाल वास उत्तर में है। अतः पश्चिम व उत्तर दिशा की यात्रा टालें।


आज का गुडलक ज्ञान
आज का गुडलक कलर:
सिंदूरी।


आज की गुडलक दिशा: पूर्व।


आज का गुडलक मंत्र: ॐ शर्वाय नमः॥


आज का गुडलक टाइम: प्रातः 10:30 से प्रातः 11:30 तक।


आज का बर्थडे गुडलक: सुखी जीवन हेतु शिवलिंग पर बेलफल चढ़ाएं।


आज का एनिवर्सरी गुडलक: दांपत्य कलह से मुक्ति हेतु शिवलिंग पर गुड़ व दही से अभिषेक करें।  


गुडलक महागुरु का महा टोटका: पारिवारिक झगड़ों से मुक्ति के लिए शिवलिंग पर चढ़ी मौली घर के मेन गेट पर बांधें।


आज के गुडलक में बस इतना ही। कल गुडलक में हम आपको बताएंगे कैसे मार्गशीर्ष महीने के पहले सोमवार चंद्रदेव आपके जीवन में कैसे करेंगे अमृत की बरसात, जिससे हैल्थी और हैप्पी बने रहेंगे आप। 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News