16 नवंबर को सूर्य बदलेंगे राशि, इन 6 राशि वालों को देंगे  लाभ

punjabkesari.in Monday, Nov 15, 2021 - 02:27 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
ज्योतिष में आत्मा का कारक माने जाने वाले सूर्य 16 नवम्बर को अपनी नीच तुला राशि से निकलकर मंगल देव की वृश्चिक राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इस राशि में सूर्य का गोचर 16 दिसम्बर 2021 तक रहेगा. इसके बाद सूर्य धनु राशि में  प्रवेश कर जाएंगे।  ज्योतिष शास्त्र व हमारी संस्कृति में सूर्य के राशि परिवर्तन  को एक महत्वपूर्ण घटना माना जाता है। सूर्य के राशि  परिवर्तन से सभी राशियां भी प्रभावित होती हैं और देश काल पर भी इसका असर पड़ता है।

वैसे भी ज्योतिष में व शास्त्रों में सूर्य को आत्मा का कारक ग्रह होने के साथ ही हमारे मान-सम्मान व अपमान का भी कारक माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य मजबूत स्थिति में होता है,  उसे समाज में मान-सम्मान और समृद्धि की प्राप्ति होती है। सूर्य  ऐसा ग्रह है जो कभी वक्री गति नहीं करता।  सूर्य देव को प्रत्यक्ष देवता भी कहा जाता है जो हमें प्रतिदिन दर्शन देते हैं। शास्त्रों में इनकी उपासना से मिलने वाले शुभ फलों की लंबी सूची है। धार्मिक मान्यताओं की मानें तो यह ताकत, अधिकार, यश, नौकरी आदि के देवता है। इनकी पूजा विधि-विधान से करने से उपरोक्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

तुला राशि में सूर्य का राशि परिवर्तन 6 राशियों के लिए शुभ रहेगा जबकि 3 राशियों को मिले-जुले फल प्राप्त होंगे। बाकी  3 राशियों के लिए सूर्य का गोचर सामान्य रहने वाला है। हम बात करेंगे उन 6 राशियों के बारे में जिन्हें सूर्य के राशि परिवर्तन से अच्छे परिणाम हासिल होंगे। ये राशियां हैं- वृषभ राशि जो शुक्र की राशि है। मिथुन व कन्या राशि जो बुध की राशियां हैं। कर्क राशि जो चंद्रमा की राशि है। सिंह राशि जो सूर्य की अपनी राशि है और मकर राशि जो शनि की राशि है।

वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन बेहद शुभ साबित होगा। इन लोगों को नौकरी में सफलता और मान-सम्‍मान मिलेगा। घर-गाड़ी खरीद सकते हैं। आय बढ़ने के प्रबल योग हैं।   हर क्षेत्र में किस्‍मत का साथ मिलेगा।

मिथुन राशि के लोगों को जॉब और बिजनेस दोनों में ही खूब तरक्‍की मिलेगी। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं या सरकारी क्षेत्र से जुड़े काम करते हैं, उनके लिए तो यह समय बेहद शुभ रहेगा।  उन्‍हें बड़ा लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।

कर्क राशि के जातकों की सभी परेशानियां सूर्य के गोचर से दूर हो जाएंगी। बता दें कि सूर्य आपके पंचम भाव में गोचर करेंगे। इससे शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ परिणाम मिलेंगे। साथ ही जो लोग मनोरंजन और मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए भी यह समय शुभ रहेगा।

सिंह राशि के जातकों को धन-संपत्ति संबंधी लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में तरक्‍की होगी, मान-सम्‍मान बढ़ेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। घर में सुख-शांति रहेगी।

कन्‍या राशि के जातकों को धन लाभ होगा, जिसका असर आर्थिक स्थिति की बेहतरी के तौर पर साफ नजर भी आएगा। सूर्य की कृपा से कॉन्फिडेंस बढ़ेगा, से‍हत अच्‍छी रहेगी। सम्‍मान मिलेगा।

मकर राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति, करियर के अलावा शिक्षा के लिए भी यह समय शानदार रहेगा। हर काम में सफलता मिलेगी।  मेहनत का पूरा फल मिलने की खुशी रहेगी।

वृश्चिक राशि, कुंभ राशि व मीन राशि वालों को सूर्य के इस गोचर के दौरान मिले-जुले फल प्राप्त होंगे। कैरियर के क्षेत्र में जहां सफलता मिलेगी, वहीं थोड़ा अभी निवेश से बचना होगा और कार्यस्थल पर वाद विवाद से भी दूर रहना होगा ।

बाकी बची 3 राशियों-  मेष राशि, तुला राशि व धनु राशि वालों के लिए सूर्य के गोचर सामान्य रहने वाला है।

गुरमीत बेदी 
gurmitbedi@gmail.com

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News