Success पाने के लिए करें इस एक चीज़ पर Control

punjabkesari.in Thursday, May 16, 2019 - 11:40 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
आज के समय में हर कोई कामयाबी को हासिल करना चाहता है, लेकिन कई बार किसी कारण वश उसे वो सब नहीं मिलता जिसका वह हकदार होता है। तो ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपको हर काम में शौहरत मिलें तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी नीतियों के बारे में जिन्हें अपनाकर आप महारत पा सकते हैं। कहते हैं कि जो कोई भी इन्हें अपना लेता है तो वह अपने लक्ष्य को जल्दी हासिल कर लेता है। 
PunjabKesari, kundli tv
श्लोकः
निश्चित्य यः प्रक्रमते नान्तर्वसति कर्मणः।
अबन्ध्यकालों वश्यात्मा स वै पण्डित उच्यते।।

कहते हैं जब भी आप कोई नया काम शुरू करें तो सबसे पहले आप अपना मन बना लें। क्योंकि बिना मन के किया गया काम कभी पूरा नहीं हो सकता है। विद्वान विदुर के अनुसार, किसी भी काम में महारथ हासिल करने के लिए उसे शुरू करने से पहले उसके बारे में पूरी तरह से तैयारी कर लेनी चाहिए। इसके बाद उसे सफल करने का निश्चय करें।
PunjabKesari, kundli tv
कई लोग पूरे जोश के साथ काम को शुरू करते हैं, लेकिन बीच में इनकी रूचि कम होने लगती है। जिसकी वजह से वह अपना काम बीच में ही छोड़ देते हैं। इसलिए अगर आप किसी काम को शुरू करते हैं तो उसे पूरा करने का संकल्प भी साथ ही करें। 

ऐसा माना गया है कि जो व्यक्ति समय की कदर नहीं करता, तो समय उसकी कदर भी नहीं करता है। समय को व्यर्थ करने वाला मनुष्य कभी भी जीवन में ऊंचाई या सफलता नहीं पा सकता। अपने आप को पूरी तरह लक्ष्य के प्रति समर्पित कर दें। 
PunjabKesari, kundli  tv
मन बहुत ही चंचल होता है। वो एक जगह या एक काम पर टिक नहीं पाता। जो मनुष्य अपने मन और अपनी इच्छाओं को वश में नहीं रख पाता, वह किसी भी काम में सफल नहीं हो सकता। जीवन में सफलता पाने के लिए अनावश्यक इच्छाओं को वश में रखेंं। सफलता पाने के लिए मन नहीं बल्कि ज्यादा दिमाग का उपयोग करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News