Stock Market Astrology: सिंह राशि में गुरु और केतु की युति, उतार चढ़ाव के बाद दबाव में रहेंगे बाजार
punjabkesari.in Monday, Nov 02, 2026 - 08:40 AM (IST)
Stock Market Astrology: 30 अक्तूबर को बाजार बंद होने के बाद 31 अक्तूबर को गुरु कर्क राशि से निकल कर सिंह राशि में आ गए हैं और केतु के साथ युति में हैं। इस सप्ताह बुध 3 नवंबर को स्वाति नक्षत्र में गोचर करेंगे जबकि 6 नवंबर को वक्री शुक्र तुला राशि से निकल कर कन्या राशि में गोचर करेंगे। कुल मिला कर ग्रह स्थिति उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट वाली प्रतीत होती है लिहाजा बाजार में कोई भी पोजीशन बाजार की चाल देख कर ही बनाएं।
2 नवंबर को बाजार खुलने पर चन्द्रमा कर्क राशि में बुध के अश्लेषा नक्षत्र के पहले चरण में गोचर करेंगे और मंगल के साथ रहेंगे लिहाजा बाजार खुलने पर थोड़ा पॉजिटिव रुख दिखा सकता है। सुबह 10:17 बजे चन्द्रमा अश्लेषा नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे। इसके बाद बाजार की चाल बदल सकती है, लिहाजा इस समय के इर्द-गिर्द अपनी पोजीशन पर खास ध्यान रखें। इस दिन हमें आईटी, बैंकिंग और फार्मा सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।
3 नवंबर को जब बाजार खुलेगा तो चन्द्रमा केतु के मघा नक्षत्र के पहले चरण में गोचर करेंगे, लिहाजा ओपनिंग में बाजार अस्थिर रह सकता है। इस दिन सुबह 9:39 बजे चन्द्रमा मघा नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे, लिहाजा बाजार खुलने पर इंतजार करने के बाद ही कोई पोजीशन लेनी चाहिए। इस दिन आईटी, केमिकल,फार्मा, सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।
4 नवंबर को चन्द्रमा सुबह शुक्र के पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र के पहले चरण में गोचर करेंगे, लिहाजा बाजार की शुरुआत पॉजिटिव रह सकती है। बाजार खुलने के 10 मिनट बाद ही सुबह 9:25 बजे चन्द्रमा पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे, लिहाजा 9:25 बजे के बाद बाजार की चाल देखकर ही कोई फैसला लें। इस दिन हमें ब्यूटी, लग्जरी, एंटरटेनमेंट, ज्वैलरी और एफएमसीजी सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।
5 नवंबर को बाजार खुलने पर चन्द्रमा सूर्य के उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र के पहले चरण में गोचर करेंगे, लिहाजा बाजार की शुरुआत अस्थिर रह सकती है। सुबह 9:34 बजे चन्द्रमा उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करने के साथ सिंह राशि से कन्या राशि में आ जाएंगे। लिहाजा 9:34 बजे के बाद बाजार की चाल देखकर ही फैसला लें, इस दिन हमें पावर, पीएसयू और सरकारी बैंकों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।
6 नवंबर को बाजार खुलने पर चन्द्रमा कन्या राशि में चन्द्रमा के हस्त नक्षत्र के पहले चरण में गोचर करेंगे, लिहाजा बाजार की शुरुआत में थोड़ा दबाव और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। सुबह 10:05 बजे चन्द्रमा हस्त नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे। इसके बाद बाजार की चाल बदल सकती है, इस दिन हमें डिफेन्स, बेवरेज, शिपिंग और पोर्ट से संबंधित कारोबार करने वाली कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।
Astro Naresh
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
