Karwa Chauth Lucky Zodiac Signs : चंद्रमा और रोहिणी नक्षत्र का मेल करवा चौथ को बनाएगा खास, इन 4 राशियों को मिल सकते हैं शुभ परिणाम
punjabkesari.in Thursday, Oct 29, 2026 - 12:21 PM (IST)
हिंदू धर्म में करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी दांपत्य जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए दिनभर निर्जला उपवास रखती हैं। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से इस बार का करवा चौथ बेहद खास और मंगलकारी रहने वाला है। इस वर्ष करवा चौथ पर चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में विराजमान रहेंगे और साथ ही नक्षत्रों में सबसे शुभ माना जाने वाला रोहिणी नक्षत्र का अद्भुत संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस शुभ योग का सबसे ज्यादा सकारात्मक प्रभाव 4 विशेष राशियों पर पड़ने जा रहा है। तो आइए जानते हैं कि वे 4 भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं जिन्हें इस करवा चौथ पर भगवान शिव, माता पार्वती और चंद्र देव का विशेष आशीर्वाद मिलने वाला है।
वृषभ राशि
चंद्रमा आपकी ही राशि में उच्च के होकर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे आपकी राशि में एक शक्तिशाली शुभ योग बन रहा है। पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल और प्रेम चरम पर रहेगा। पुरानी खटास दूर होगी और एक-दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। जीवनसाथी की ओर से कोई बड़ा सरप्राइज या कीमती उपहार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार के योग हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी स्वयं चंद्रमा हैं। रोहिणी नक्षत्र के साथ चंद्रमा का यह संबंध आपके एकादश भाव को मजबूती देगा। वैवाहिक जीवन में शांति और मिठास आएगी। पार्टनर के साथ समय बिताने के बेहतरीन मौके मिलेंगे। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। यदि लंबे समय से कोई काम अटका हुआ था, तो वह इस पावन अवसर के बाद गति पकड़ेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह करवा चौथ भाग्य भाव को बल देने वाला साबित होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। यदि आप दोनों मिलकर किसी नए काम या निवेश की योजना बना रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह संयोग पंचम भाव को जागृत कर रहा है। नवविवाहित जोड़ों के लिए यह समय बेहद शुभ है। आपके रिश्ते में नयापन और मिठास देखने को मिलेगी। जीवनसाथी के करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे घर में आर्थिक संपन्नता आएगी। संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
