Kundli Tv- 16 दिसंबर से शुरू है मलमास- शुभ कार्यों पर लगेगी ब्रेक

punjabkesari.in Saturday, Dec 15, 2018 - 04:47 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(Video)
रविवार दिनांक 16.12.18 को मार्गशीर्ष शुक्ल नवमी पर सूर्य के धनु राशि में आगमन पर धनु संक्रांति मनाई जाएगी। इस संक्रांति में सूर्य वृश्चिक से धनु में प्रवेश करते हैं। सूर्य वृश्चिक से धनु में रविवार तारिख 16.12.18 को सुबह 09:24 पर प्रवेश करेंगे। धनु संक्रांति का पुण्यकाल प्रातः 09:24 से दिन 15:48 तक रहेगा। महापुण्यकाल प्रातः 09:24 से 09:48 तक रहेगा। इसी दिन से सौर पौष माह शुरू होगा। अतः इसे पौष संक्रांति भी कहते हैं। रविवार पर संक्रांति होने से राजनीति में अस्थिरता व अशांति रहेगी। राजनेताओं में परस्पर टकराव बढ़ेगा। घी, तेल, अनाज व दैनिक उपभोग की चीजों के दाम बढ़ने से जनता परेशान होगी। इस दौरान सूर्य धनु राशि में सोमवार 15.01.19 तक रहेंगे। आइए जानें द्वादश राशियों पर इफैक्ट।

मेष: पंचमेश सूर्य का नौवें भाव में गोचर से आप उच्च शिक्षा के संबंध में कोई योजना बना सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। बच्चे प्रसन्न रहेंगे। यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। पिता के सम्मान में वृद्धि होगी। आपको नई पहचान मिलेगी।
उपाय: हरिवंश पुराण का पाठ करें।
PunjabKesari
वृष: चतुर्थेष सूर्य का अष्टम में गोचर होने से विवाद में फंसने से परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। सेहत में गिरावट हो सकती है। माता-पिता का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। पारिवारिक विवादों से शांति भंग हो सकती है।
उपाय: रविवार के दिन तांबे की वस्तु का दान करें।
PunjabKesari
मिथुन: तृत्यतेष सूर्य का सप्तम में संचरण पार्टनर के साथ मतभेद पैदा करवाएगा। बेवजह के विवादों से बचें। व्यवहार में कड़वाहट बढ़ेगी। जीवनसाथी को प्रसिद्धि मिलेगी व उनके स्वभाव में अहंकार आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें।
उपाय: श्वेतार्क का पौधा लगाएं और उस पर रोज जल चढ़ाएं।
PunjabKesari
कर्क: धनेश सूर्य का छठे भाव में गोचर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करवाएगा। विरोधियों पर हावी रहेंगे। स्वास्थ्य विकार से परेशानी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारी तारीफ करेंगे। धन हानि के योग हैं।
उपाय: बेलमूल की जड़ धारण करें।
PunjabKesari
सिंह: लग्नेश सूर्य का पंचम में गोचर अच्छी आमदनी देगा। बच्चों का खान-पान बिगड़ने से उनकी सेहत कमजोर रह सकती है। धार्मिक कार्यों को लेकर रुचि बढ़ेगी। लव लाइफ में कई परेशानियां आ सकती हैं। रिश्तों में प्यार व सद्भाव बनाये रखें।
उपाय: आदित्य ह्रदय स्त्रोत का जाप करें।
PunjabKesari
कन्या: व्य्येष सूर्य का चतुर्थ में गोचर आर्थिक लाभ करवाएगा। जीवनसाथी को प्रोफेशनल लाइफ में सफलता मिलेगी। व्यक्तिगत जीवन में अशांति रह सकती है। प्रोफेशनल लाइफ में स्वभाव लाभकारी रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं।
उपाय: मंदिर में भगवान विष्णु को गुड़ चढ़ाएं।

तुला: लभेष सूर्य का तीसरे भाव में गोचर भाग्य में वृद्धि लाएगा। भाई-बहनों से लाभ मिल सकता है। लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। जरुरत से ज्यादा तनाव आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है। साहस में जबरदस्त बढ़ोत्तरी होगी।
उपाय: गौशाला में गेहूं की बालियां दान करें।
PunjabKesari
वृश्चिक: कर्मेष सूर्य का द्वितीय में गोचर धन अर्जित करने में सफलता दिलाएगा। निवेश संबंधी कार्य करने से बचें। नेत्र संबंधी पीड़ा होने की संभावना है। अत्यधिक उम्मीद से निराशा मिल सकती है। लव लाइफ में थोड़ा संतुलन बनाकर चलें।
उपाय: शिवलिंग पर खस का इत्र चढ़ाएं।

धनु: भाग्येष सूर्य का राशि में गोचर सरकारी मामलों में लाभ दिलाएगा। अप्रत्याशित लाभ होने के योग बन रहे हैं। अहंकार की प्रवृत्ति परेशानी का कारण बन सकती है। वैवाहिक जीवन प्रभावित हो सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है।
उपाय: रविवार के दिन लाल वस्त्रों का दान करें।

मकर: आयूएष सूर्य का बारहवें भाव में गोचर खर्चों में बढ़ोतरी व अप्रत्याशित नुकसान करवाएगा। मन में कामुक विचार हावी रह सकते हैं। समय लव लाइफ के लिए भी अशुभ है। अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। थोड़ा परेशान रह सकते हैं।
उपाय: रविवार के दिन किसी जरुतमंद व्यक्ति को दवाई बांटें।
PunjabKesari
कुंभ: सप्तमेश सूर्य का लाभ भाव में गोचर लक्ष्य प्राप्ति में सफलता दिलाएगा। सरकारी मामलों में उच्च अधिकारियों से समर्थन मिलेगा। आर्थिक लाभ से खुशी मिलेगी। कोई नया रिश्ता बन सकता है। जीवनसाथी को सम्मान मिलने के योग हैं।
उपाय: सूर्य देव को रोली मिले जल से अर्ध्य दें।
PunjabKesari
मीन: षष्ठेष सूर्य का कर्म भाव में गोचर नई नौकरी दिलवा सकता है। कार्यस्थल पर पदोन्नति के योग हैं। पर्सनल लाइफ में खट्टे-मीठे अनुभव रहेंगे। जीवनसाथी के साथ तनाव होने के योग हैं। दुर्भावनापूर्ण प्रवृत्ति रिश्तों में कलह करवा सकती है।
उपाय: सूर्य देव को लाल फूल अर्पित करें।
नेवला बताएगा आपका मंगल-अमंगल 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News