Yamuna Chhath: इस दिन मनाई जाएगी यमुना छठ, ये है शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

punjabkesari.in Saturday, Apr 13, 2024 - 07:59 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Yamuna Chhath 2024: यमुना छठ हर साल चैत्र महीने की षष्ठी तिथि को मनाई जाती है। साल में दो बार छठ पूजा की जाती है। चैत्र माह में मनाई जाने वाली चैती छठ और कार्तिक माह में पड़ने वाली छठ को कार्तिकी छठ कहा जाता है। इसमें प्रथम दिवस  नहाय खाय मनाया जाता है। चैत्र माह की छठ को यमुना छठ के रूप में जाना जाता है। इस साल 14 अप्रैल को यमुना छठ का पर्व मनाया जाएगा। माना जाता है कि छठ पूजा करने से मन की हर मनोकामना पूरी होती है। आय, आयु, सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। तो आइए जानते हैं यमुना छठ के शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि के बारे में।

PunjabKesari Yamuna Chhath

Yamuna Chhath 2024 Shubh Muhurat यमुना छठ शुभ मुहूर्त
चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि 13 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 4 मिनट पर शुरू होगी। इस तिथि का समापन 14 अप्रैल को सुबह 11 बजकर 43 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, यमुना छठ 14 अप्रैल 2024 रविवार को मनाई जाएगी।

PunjabKesari Yamuna Chhath

Yamuna Chhath Significance यमुना छठ का महत्व
माना जाता है कि चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर देवी यमुना धरती पर प्रकट हुई थी। इसलिए इस दिन को यमुना छठ या यमुना जयंती के रूप में मनाया जाता है। छठ पूजा बिहार और झारखंड में विशेष रूप में मनाया जाता है। छठ पूजा संतान प्राप्ति और परिवार की सुख-शांति के लिए की जाती है। इस दिन सूर्य देव की विशेष रूप से पूजा की जाती है। इससे जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है और मन की हर मनोकामना पूरी होती है।

PunjabKesari Yamuna Chhath

Yamuna Chhath Puja Vidhi यमुना छठ पूजा विधि
इस दिन हो सके तो यमुना नदी में डुबकी लगाकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें।
फिर श्रीकृष्ण की पूरे विधि-विधान से पूजा करें।
शाम की पूजा करते समय यमुना अष्टक का पाठ करें।
फिर यमुना मां की आरती करें और उन्हें फलों का भोग लगाएं।
अंत में अपनी क्षमतानुसार दान करें और ब्राह्मणों को भोजन करवाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News