अकाल तख्त ने 2 कीर्तनी जत्थों पर एक महीने तक कीर्तन करने पर लगाई रोक

punjabkesari.in Thursday, Nov 12, 2026 - 08:28 AM (IST)

अमृतसर (सर्बजीत): श्री अकाल तख्त साहिब ने भाई जगजीत सिंह बबीहा और भाई कुलविंदर सिंह खरड़ के कीर्तनी जत्थों पर एक महीने के लिए संगत में कीर्तन करने पर रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध 13 नवम्बर से 12 दिसम्बर 2026 तक लागू रहेगा। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज के आदेश पर यह कार्रवाई दोनों कीर्तनी जत्थों के बीच लंबे समय से चल रहे आपसी विवाद और सचिवालय में पहुंच रही शिकायतों के आधार पर की गई है।

सचिवालय श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से जारी आदेश के अनुसार, दोनों कीर्तनी एक महीने तक गुरमति की शिक्षा प्राप्त करेंगे। भाई जगजीत सिंह बबीहा शहीद सिख मिशनरी कॉलेज, अमृतसर में और भाई कुलविंदर सिंह खरड़ गुरमति संगीत अकादमी, श्री आनंदपुर साहिब में प्रशिक्षण लेंगे। इसके साथ ही दोनों को नम्रता और सेवा भावना विकसित करने के लिए रोजाना सुबह-शाम लंगर हाल में सेवा करने के निर्देश दिए गए हैं। 

आदेश में कहा गया है कि एक महीने का प्रशिक्षण और सेवा पूरी करने के बाद दोनों संबंधित संस्थानों से प्रमाण पत्र लेकर निजी तौर पर श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में पेश होंगे।  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News