Shanichari Amavasya 2022: साल का पहला सूर्य ग्रहण, आपकी राश‌ि पर डालेगा क्या असर

punjabkesari.in Saturday, Apr 30, 2022 - 09:18 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
Shanichari Amavasya 2022: 30 अप्रैल 2022 को लग रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण। ग्रहण तब घटित होता है, जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है तथा पृथ्वी को पूरी तरह से अपने छायाक्षेत्र में कर लेता है। संपूर्ण खगोलीय सूर्य ग्रहण के समय सूर्य की रोशनी पूरी तरह से पृथ्वी पर नहीं पड़ती। जिसके कारण सूर्य ग्रहण के दौरान अंधेरे जैसी स्थिति बनती है। सामान्यत: ग्रहण काल को जीवों हेतु शुभ नहीं माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र के दार्शनिक खंड के अनुसार खगोलीय ग्रहण के दौरान समस्त जीवों पर इसका शुभाशुभ प्रभाव पड़ता है। आइए इस ग्रहण के द्वादश राशियों पर पड़ रहे प्रभाव को जानते हैं-
 
PunjabKesari Shanichari Amavasya

मेष: नौकरी पेशे में परेशानी रहेगी। निजी जीवन अशांत रहेगा। भ्रम पैदा होगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव आएगा।
 
वृष: माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। पारिवारिक खुशहाली रहेगी। संतान से लाभ होगा। शिक्षा में सुधार होगा।
 
मिथुन: भाई-बहन से संबंधों में तनाव रहेगा। प्रॉपर्टी की खरीदारी संभव है। वाहन सुख में वृद्धि होगी।
 
कर्क: धन हानि के योग हैं। फालतू खर्च बढ़ेगा। कला में रुचि बढ़ेगी। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।
 
PunjabKesari Shanichari Amavasya
सिंह: मानसिक अवसाद रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ेगा। दांपत्य में विवाद के योग हैं। प्रबल धन लाभ के योग हैं।
 
कन्या: पराक्रम में वृद्धि होगी। सेहत में सुधार आएगा। खर्चे में बढ़ौत्तरी होगी। नए कपड़े व आभूषण खरीदेंगे।
 
तुला: नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। रुका धन मिलेगा। बिजनैस में लाभ होगा। व्यवसयिक लंबी यात्रा के योग हैं।
 
वृश्चिक: बंधु और मित्रों से सुख मिलेगा। प्रबल धन लाभ के योग हैं। अकस्मात व्यापारिक तेजी-मंदी रहेगी।
 
PunjabKesari Shanichari Amavasya
धनु: व्यवसायिक लाभ होगा। नौकरी में सफलता मिलेगी। संतान पर खर्च बढेगा। मानसिक चिंता परेशान करेगी। 
 
मकर: धर्मस्थल की यात्रा करेंगे। भग्यौदय होगा। सेहत चिंतित करेगी। पिता पक्ष से बड़े लाभ के योग हैं। 
 
कुंभ: रुका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रमोशन के प्रबल योग हैं। अकस्मात दांपत्य में उतार-चढ़ाव आएगा। 
 
मीन: व्यापार में लाभ के योग हैं। बिगड़ी सेहत में सुधार होगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा पर खर्च बढ़ेगा।
 
PunjabKesari Shanichari Amavasya
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News