Smile Please : मृत्यु भी हो सकती है सुंदर ? संतों ने बताया जीवन का सबसे बड़ा सच
punjabkesari.in Friday, Feb 06, 2026 - 02:38 PM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Smile Please : छोटे को कभी छोटा नहीं समझें। छोटा आदमी भी बड़े काम का होता है। सूरज जब प्रकाश करता है अंधेरा अपने आप मिट जाता है। अपनी मैं को मिटा दो, सज्जन बन जाओ, सरल बन जाओ। आनंद में रहोगे, सुखी रहोगे। टेढ़े-मेढ़े वृक्ष केवल जलाने के काम आते हैं। सीधे बनो। —सुधांशु महाराज
बहता जल शुद्ध होता है। संत भी चलते-फिरते ही अच्छे होते हैं। मृत्यु तो एक दिन होनी ही है, हर एक की, परंतु मृत्यु-मृत्यु में भी अंतर होता है। मृत्यु समय गऊ माता की कृपा हो, सांवरे कृष्ण-कन्हैया सामने हों और चलते समय अपनी बांहों में ले लें तो ऐसी मृत्यु उत्तम होती है। —पुंडरीक गोस्वामी
गृहस्थ जीवन की हर समस्या का हल श्रीरामचरित में मौजूद है। पहले घर, फिर गुण लड़की देखते समय इन बातों का ध्यान जरूर रखें। परिवार वालों को बेटी को खाना बनाना जरूर सिखाना चाहिए- यह सबसे जरूरी है। —संत मनोज अवस्थी
पिशुन: श्रोता पुत्रदारैरपि त्यज्यते।
जो व्यक्ति इधर की उधर लगाकर परस्पर झगड़ा पैदा करता है, ऐसे चुगलखोर व्यक्ति को उसके पुत्र और पत्नी भी त्याग देते हैं अर्थात् उसकी परवाह करनी छोड़ देते हैं।
