Smile please: सपनों को साकार करने का पहला कदम है खुद पर विश्वास करना
punjabkesari.in Saturday, Feb 22, 2025 - 01:44 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Smile please: आपको खुद पर विश्वास होना चाहिए। तारीफ चाहे न भी हो तो भी ठीक है। आप खेलने ही नहीं आते, जीतने की भावना भी होती है लेकिन हर किसी का खेलने का एक अपना तरीका होता है। आप किसी की नकल नहीं कर सकते। अपने सपनों को याद करो तो चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। -जसप्रीत बुमराह
काम की गरिमा को समझो और उसे पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ करो। काम कोई भी छोटा-बड़ा नहीं होता, जो भी काम करो, रात को महसूस होना चाहिए कि मैंने कुछ अच्छा किया है। मैं बीते बुरे वक्त को आज भी याद रखता हूं। मेरे माता-पिता ने जो दाल खाई हुई है, उसमें दाल कम पानी ज्यादा होता था। कोशिश करने से हर समस्या का हल हो सकता है। अगर आप बार-बार दरवाजे से अपना सिर टकराएंगे तो वह दरवाजा गिर ही जाएगा। युवाओं को अपने सपने याद रखने चाहिएं।
-शाहरुख खान
किसी की भी शांति भंग न करें अपनी तुलना किसी से नहीं करें। हर किसी का अपना पुण्य, पुरुषार्थ है। दूसरे को आगे बढ़ते देख जलना, कुढऩा बंद करें, इससे हमारा अपना ही नुकसान होता है। आप भी दूसरों से आगे बढऩे की कोशिश करें, क्या आपको किसी ने रोका है। परिवार, राष्ट्र, समाज की सेवा करें। आप भी यश कमाएं। -मुकेश मुनि
साइकिल चलाते थे, कब बाइक आ गई पता ही नहीं चला। जिस लड़के को पिता अपने कंधे पर बिठाते थे वह कब बड़ा हो गया, पता ही नहीं चला। जिंदगी बदल गई और हमें पता ही नहीं चला। पहले बीवी के साथ आपस में बातें करते थे, टाइम का पता ही नहीं चलता था। अब जब कभी बातें करने बैठते हैं तो बोलती है उधर जाकर बैठो। हम कब बूढ़े हो गए हमें पता ही नहीं चला। -राष्ट्रसंत चंद्र प्रभ