संत कृपाल सिंह ने सभी में प्रभु की ज्योति को देखा: राजिन्दर सिंह

punjabkesari.in Wednesday, Feb 09, 2022 - 09:20 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

128वें प्रकाश दिवस पर समागम आयोजित

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): सावन कृपाल रूहानी मिशन के पूर्व प्रमुख संत कृपाल सिंह जी महाराज के 128वें प्रकाश दिवस के अवसर पर विशेष समागम का आयोजन किया गया। 

इस मौके पर मिशन के वर्तमान प्रमुख संत राजेंद्र सिंह ने अपना पावन संदेश समस्त मानवजाति को दिया। साथ ही उन्होंने उनके उदाहरण स्वरूप जीवन और उनकी शिक्षाओं को फिर से तरोताजा किया। संत राजिन्दर सिंह जी महाराज ने कहा कि परम संत कृपाल सिंह  ने लाखों आत्माओं को प्रभु की ज्योति से जोड़ा और पूरी दुनिया में हजारों लोगों को उभार देकर दूर-दूर तक दिव्य-प्रेम और आध्यात्मिकता के संदेश को फैलाया।

संत राजिन्दर सिंह ने कहा कि संत कृपाल सिंह जी महाराज की याद में दुनिया के कोने-कोने में इकट्ठे हुए हैं, हमारे लिए यह बहुत जरूरी है कि हम उनके निष्काम सेवा के जीवन और उसके उदाहरणों से सबक लें और उसे अपने जीवन में ढालें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News