Shubh Muhurat June 2026: खत्म होने जा रहा है मलमास, इस तारीख से शुरु होंगे शुभ काम, नोट करें मुहूर्त

punjabkesari.in Friday, May 29, 2026 - 11:36 AM (IST)

Malmas 2026 End Date: मलमास, पुरुषोत्तम मास, अधिक मास या अधिमास के नाम से जाना जाने वाला पावन माह अब विश्राम की ओर बढ़ रहा है। 3 साल बाद आए इस बढ़ते माह में दैवीय शक्तियों को प्रसन्न करने का सुनहरा मौका था। इस 1 माह में श्रद्धालुओं  की आध्यात्मिक उन्नति तो हुई लेकिन मांगलिक कार्यों पर पूरी तरह से प्रतिबंध था। 15 जून को अधिमास का आखिरी दिन है। उसके बाद शहनाइयों की गूंज के साथ-साथ मुंडन और गृह प्रवेश जैसे शुभ कामों का जोर-शोर के साथ आरंभ होगा। हर तरफ मंगल गीत सुनने को मिलेंगे। पुरुषोत्तम मास के समय का दोबारा से आनंद लेने के लिए भक्तों को एक बार फिर से 3 वर्ष का लंबा इंतजार करना होगा। 

PunjabKesari Shubh Muhurat June 2026

15 जून को होगा पुरुषोत्तम मास समाप्त
ज्योतिषीय गणनाओं पर नजर डालने पर पता लगता है की इस वर्ष मलमास का आरंभ 17 मई से हुआ था। अब 15 जून 2026 को ज्येष्ठ अधिक मास की अमावस्या है। इसके साथ ही मलमास का समापन होगा। 15 जून की प्रातः 8 बजकर 26 मिनट तक अमावस्या तिथि रहेगी, तत्पश्चात मलमास समाप्त माना जाएगा। शास्त्रों की मानें तो 15 जून नहीं बल्कि उसके 2 दिन बाद से मांगलिक कामों का आरंभ करना उत्तम रहता है।

PunjabKesari Shubh Muhurat June 2026

शुभ कामों की महत्वपूर्ण तिथियां
17 जून से किसी भी शुभ काम का श्री गणेश किया जा सकता है। आइए जानें महत्वपूर्ण तिथियां

PunjabKesari Shubh Muhurat June 2026

विवाह और गृह प्रवेश: 21 जून से लेकर 29 जून तक 
मुंडन संस्कार:
बच्चों के मुंडन के लिए 17, 22, 24 और 27 जून 
अन्य संस्कार: जनेऊ (यज्ञोपवीत) और अन्य मांगलिक कार्य भी 17 जून के बाद सुविधानुसार किए जा सकेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News