Shrimad Bhagwat Mahapuran: ‘श्रीमद् भागवत महापुराण’ का शांता कुमार ने किया विमोचन

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2024 - 08:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के सा

पालमपुर (भृगु): साहित्यकार एवं लेखक पी.सी.के. प्रेम द्वारा रचित ‘श्रीमद् भागवत महापुराण’ के 3 खंडों का रविवार को विमोचन किया गया। हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद पालमपुर चैप्टर के सौजन्य से आयोजित समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल, पूर्व मंत्री रविंद्र रवि व पूर्व विधायक प्रवीन कुमार, शकुन्तला कटोच, हिमोत्कर्ष संस्था पालमपुर  शाखा अध्यक्ष मनोज कुंवर की उपस्थिति में अंग्रेजी भाषा में लिखित ‘श्रीमद् भागवत महापुराण’ का विमोचन किया।

इस अवसर पर मुख्यातिथि शांता कुमार ने कहा कि श्रीमद् भागवत महापुराण हिंदुओं का पवित्र धर्मग्रंथ है, जोकि मनुष्य को मनुष्य और मानव जाति से प्रेम करना सिखाता है। अंग्रेजी भाषा में इसे प्रस्तुत कर पी.सी.के. प्रेम ने देश-दुनिया के लोगों के लिए उपलब्ध करवाया है जोकि एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत महापुराण दुनिया के निर्माता, शाश्वत और सर्वज्ञ ईश्वर के संदेश की बात करता है। यह आधुनिक मनुष्य की चिंताओं के बारे में बताता है और धर्म के बारे में और अधिक सीखने की प्रेरणा देता है। शांता कुमार ने कहा कि आध्यात्मिकता आस्था और परंपरा है। जन्म, पुनर्जन्म और मृत्यु के चक्र से छुटकारा पाना-स्थानांतरण के बंधन से मुक्ति ही मानव जीवन का लक्ष्य है। आध्यात्मिकता का अर्थ मुक्ति या मोक्ष प्राप्त करना है और यह तभी संभव है जब एक सार्वभौमिक आत्मा-जीव-आत्मा का परमात्मा के साथ विलय हो जाए। 

पुस्तक के लेखक पी.सी.के. प्रेम शिक्षाविद्, लेखक व साहित्यकार हैं। सिविल सेवा के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश लोक सेवक आयोग के सदस्य रह चुके हैं। 78 वर्षीय पी.सी.के. प्रेम अभी तक 70 से अधिक किताबें लिख चुके हैं। अंग्रेजी भाषा में कविता के 11 संग्रह, 7 उपन्यास तथा लघु कथा के 2 संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। हिंदी में 20 उपन्यास, लघु कथा साहित्य पर 9 पुस्तकें, कविता व आलोचना का संग्रह भी प्रकाशित हो चुका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News