दुनिया में ऐसी कोई शक्ति नहीं है जो इस नाम का जाप करने वाले को पराजित कर सके

punjabkesari.in Friday, Mar 10, 2023 - 08:27 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shri Ram Mantra Jaap: कहा जाता है- ‘राम से बड़ा-राम का नाम।’ हमारे ऋषि, मुनि, विद्वान श्री राम का नाम जपने का परामर्श देते हैं। गोस्वामी तुलसीदास जी ओंकार रूप राम नाम की वंदना करते हैं जो वेद का प्राण है। राम नाम की भरपूर प्रशंसा उन्होंने की है। राम नाम को भगवान शिव जपते हैं और काशी में राम नाम के प्रताप से मुक्ति देते हैं, राम नाम की महिमा गाते हैं।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari Shri Ram Mantra Jaap
तुलसी का सारा दर्शन काल इस पर आधारित है। राम नाम जपने से ब्रह्मपद की पदवी प्राप्त होती है, राम नाम का स्मरण करने से गणपति पहले पूजे जाते हैं। पिता ने गोद में न बैठने दिया इसलिए ध्रुव जी ग्लानिमय हो गए। राम नाम जपने से उन्हें उत्तम स्थान मिला। प्रह्लाद पर परमात्मा की कृपा हुई।

PunjabKesari Shri Ram Mantra Jaap
कलियुग में राम महिमा श्रेष्ठ है। तुलसी जी लिखते हैं कि श्री राम ने अहिल्या का उद्धार किया, आज उनके नाम से कितने अहंकार रूपी धनुष टूट गए। राम ने सेतु बांधा। उनके नाम से कितने जीव भवसागर पर सेतु बांधकर उसे पार कर गए।

श्री राम ने रावण को मारा। राम नाम ने कितने साधकों के विकार रूपी दलों का नाश किया है।

PunjabKesari Shri Ram Mantra Jaap
श्री राम ने रामराज्य स्थापित किया, उनके भक्तों ने अपने हृदय में रामराज्य स्थापित किया है। कलियुग में सत्य का आचरण और श्री राम का स्मरण करने से दुनिया में कोई शक्ति नहीं है जो उसे पराजित कर सके इसलिए ही संत गण राम नाम का आश्रय लेने का परामर्श देते हैं।

PunjabKesari kundli

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News