New Year 2026: नए साल की शुभ शुरुआत के लिए इन 5 शक्तिशाली मंत्रों का करें जाप; जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

punjabkesari.in Monday, Dec 29, 2025 - 12:37 PM (IST)

New Year 2026 Mantras : नए साल की शुरुआत केवल उत्सव और संकल्पों से ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ करना हमारे पूरे वर्ष को सकारात्मक बना सकता है। भारतीय संस्कृति में मंत्रों को ध्वनि विज्ञान माना गया है, जो हमारे जीवन के अवरोधों को दूर कर सौभाग्य के द्वार खोलते हैं। जब हम साल के पहले दिन की शुरुआत प्रार्थना और मंत्रों से करते हैं, तो हम अपने अवचेतन मन को सफलता और शांति के लिए तैयार करते हैं। ज्योतिष और शास्त्रों के अनुसार, 1 जनवरी 2026 की सुबह यदि इन विशेष मंत्रों का श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जाए, तो पूरे वर्ष ग्रहों की अनुकूलता बनी रहती है। तो आइए जानते हैं नए साल 2026 की शुरुआत में कौन से मंत्रों का जाप करना चाहिए। 

New Year 2026 Mantras

विघ्नहर्ता गणेश मंत्र (बाधाओं को दूर करने के लिए)
किसी भी नए कार्य या नए वर्ष के आरंभ में भगवान गणेश का स्मरण अनिवार्य है।

मंत्र: ॐ गं गणपतये नमः

महत्व: यह मंत्र आपके साल भर के मार्ग में आने वाली सभी रुकावटों को दूर करेगा और कार्यों में सिद्धि प्रदान करेगा।

महालक्ष्मी मंत्र (आर्थिक समृद्धि के लिए)
यदि आप चाहते हैं कि 2026 में धन-धान्य की कमी न हो, तो मां लक्ष्मी का यह बीज मंत्र अत्यंत प्रभावशाली है।

मंत्र: ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नमः

महत्व: नए साल के पहले दिन इस मंत्र का कमल गट्टे की माला से जाप करने से घर में बरकत बनी रहती है।

गायत्री मंत्र (बौद्धिक स्पष्टता और सकारात्मकता के लिए)
मानसिक शांति और सही निर्णय लेने की शक्ति के लिए गायत्री मंत्र से श्रेष्ठ कुछ नहीं है।

मंत्र: ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्

महत्व: यह मंत्र आपकी बुद्धि को सन्मार्ग पर ले जाता है, जिससे आप पूरे साल सही फैसले ले पाते हैं।

New Year 2026 Mantras

धनवंतरी मंत्र (अच्छे स्वास्थ्य के लिए)
पहला सुख निरोगी काया। नए साल में खुद को और परिवार को बीमारियों से बचाने के लिए भगवान धनवंतरी का आह्वान करें।

मंत्र: ॐ नमो भगवते महादर्शनय वासुदेवाय धन्वंतराये अमृतकलश हस्ताय सर्वभय विनाशाय सर्वरोग निवारणाय

महत्व: इस मंत्र के जाप से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

सफलता का मूल मंत्र (कार्यसिद्धि के लिए)
भगवान विष्णु का यह स्मरण आपको जीवन की हर जंग में विजयी बनाता है।

मंत्र: मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुड़ध्वजः। मङ्गलम् पुण्डरीकाक्षः, मङ्गलम् तनो हरिः॥

महत्व: यह मंत्र संपूर्ण मंगल की कामना करता है, जिससे आपके जीवन के हर क्षेत्र में शुभता आती है।

New Year 2026 Mantras

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News