श्रीराम मंदिर का निर्माण अशोक सिंघल को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि: केशव मौर्य
punjabkesari.in Sunday, Dec 03, 2023 - 08:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
प्रतापगढ़ (प.स.): उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के दिवंगत नेता अशोक सिंघल की प्रतिमा का अनावरण किया और कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण अशोक सिंघल के लिए सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए सिंघल ने जो आंदोलन शुरू किया, उससे उन्हें पूरे विश्व में जाना जाता है।