Shri Mahakaleshwar Mandir में इस बार खास होगी महाशिवरात्रि, 5 देशों के फूलों से सजा महाकाल दरबार

punjabkesari.in Sunday, Feb 15, 2026 - 09:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shri Mahakaleshwar Temple में इस बार महाशिवरात्रि का पर्व खास अंदाज़ में मनाया जाएगा। Ujjain में शिव नवरात्रि की तैयारियां पहले से ही जोरों पर हैं, लेकिन इस वर्ष मंदिर की सजावट को विशेष रूप से नटराज थीम पर तैयार किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को अलग ही आध्यात्मिक अनुभव मिलेगा।
मंदिर परिसर को आकर्षक और भव्य रूप देने के लिए पांच देशों से करीब 40 किस्म के विदेशी फूल मंगाए गए हैं। आयोजन का पूरा व्यय कर्नाटक के उद्योगपति कृष्णमूर्ति रेड्डी उठा रहे हैं। उनके अनुसार सिंगापुर, हांगकांग, स्विट्जरलैंड, थाईलैंड और इंडोनेशिया से विशेष फूल मंगवाकर सजावट को अनूठा रूप दिया जा रहा है। गर्भगृह को केले के पत्तों और रंग-बिरंगे फूलों से पारंपरिक शैली में सजाया जा रहा है, जबकि नंदी हॉल को दक्षिण भारतीय नटराज मंदिर की शैली में तैयार किया जा रहा है।

महाशिवरात्रि के अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से लगभग 10 लाख श्रद्धालुओं के उज्जैन आने की संभावना है। भक्त दर्शन के साथ सेवा और दान के माध्यम से अपनी आस्था प्रकट करेंगे। कृष्णमूर्ति रेड्डी पिछले 12 वर्षों से महाकाल मंदिर में विशेष सजावट करवा रहे हैं और इस बार भी वे पर्व से दो दिन पहले 210 कारीगरों की टीम के साथ तैयारियों में जुट गए हैं।

पिछले वर्ष सजावट पर लगभग 30 लाख रुपये खर्च हुए थे। इस बार आधिकारिक खर्च की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन भव्य तैयारियों को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि आयोजन पहले से अधिक शानदार होगा। रेड्डी हर साल तिरुपति बालाजी और महाकाल मंदिर में सजावट करवाते हैं और इसे ईश्वर की कृपा मानते हैं।

इस वर्ष महाकाल का दरबार केवल फूलों और रोशनी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि श्रद्धा, समर्पण और भक्ति की अद्भुत मिसाल पेश करेगा। विदेशी फूलों की खुशबू और नटराज थीम की भव्य सजावट भक्तों के लिए इस महाशिवरात्रि को यादगार बना देगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News